Best Holi Poems In Hindi | होली और तुम एक जैसे‌ हो

Best Holi Poems In Hindi : होली आयी रे! सभी का मन होली आते है कुछ गुनगुनाने लगता है कोई होली के गीत (Holi Songs) गाता है तो कोई होली पर कविता (Poem On Holi) पढ़ता है।

कुछ भी हो होली एक ऐसा त्यौहार है जिसका अंदाज ही कुछ अलग है। सभी लोग रंग बिरंगे होकर एक दूसरे से मिलते हैं और अपने सतरंगी विचारों को एक दूसरे से बांटते हैं।

holi poems hindi
Holi Poems

सभी बुरी भावनाओं को भुलाकर लोग अच्छे विचारों के साथ लोगों से मिलते हैं। इसी मौके पर जब दो प्रेमी एक दूसरे से मिलते हैं तो बस मानों उनके लिए खुशियों भरा दिन होता है।

चहेरा तो कलरफुल होता है, कपड़े भी रंगीन होते हैं और ऐसे में यदि माहौल भी प्रेमपूर्ण और सतरंगी हो जाये तो कौन चाहेगा कि होली के दिन,  यह खुशमिजाज दिन, बीत जाये।

अब यदि होली के पावन और प्रेम भरे माहौल में यदि कोई होली की कविताएँ (Holi Poems In Hindi) सुना दे तो बस मन खुश हो जाये।

दोस्तों, आपकी इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज मैं आपको होली की प्रेम कवितायेँ (Holi Love Poems in Hindi) आपको बताऊंगा जिन्हें पढ़कर आप उन्हें गुनगुनाये बिना नहीं रह पाएंगे।

जीवन एक ऐसा मधुर संगीत है जिसे हम सभी को गाना चाहिए। जीवन एक ऐसी ललक है जिसे सफल होकर पूरा किया जा सकता है।

लेकिन यह खुशियों के बिना संभव नहीं है और हमें खुशी (Happiness) के रूप में होली का रंगीन माहौल मिलता है।

तो आओ! देर क्यों करे। होली पर एक कविता (Poems on Holi) मैं पढूं और एक कविता आप गुनगुनाइए।

यानि होली के मौके पर आपको मैं दो हिंदी कविता (Hindi Poems About Holi) पढ़ने के लिए दे रहा हूँ। कृपया इन “Holi Poems” को बहुत मन से पढ़िए और हाँ! होली के दिन इनको एक बार गुनगुनाना न भूलियेगा–

तुम और होली एक जैसे‌ हो

(Holi Poems In Hindi)

तुम और होली बिल्कुल

एक जैसे‌ हो

जब भी आते हो Life Colourful

कर जाते हो

———*******———

सरसों के पीले फूल जैसे

मन खिल जाता है

अंदर Dopamine Release होता है

कुछ गुड फील होता है।

तुम और होली बिल्कुल

एक जैसे‌ हो

जब भी आते हो Life Colourful

कर जाते हो

———*******———

होली में जैसे बहार आती है

रंगों की फुहार लाती है

वैसे ही तुम आते हो

प्यार की फुहारें लाते हो।

तुम और होली बिल्कुल

एक जैसे‌ हो

जब भी आते हो Life Colourful

कर जाते हो

———*******———

होली आकर चली जाती है

क्या तुम भी चले जाओगे

मैं जहां हूँ वहीं रह जाऊंगा

या तुम संग एक हो जाऊंगा

तुम और होली बिल्कुल

एक जैसे‌ हो

जब भी आते हो Life Colourful

कर जाते हो

———*******———

By- Raj Kumar Yadav

Email : [email protected]

होली पर कविता (Best Holi Poem In Hindi), यह कविता हमें राज कुमार यादव जी ने भेजी है जो गोपालगंज, बिहार से हैं। राज जी को कवितायेँ और गीत लिखने का बहुत शौक है। राज कुमार जी का बहुत बहुत धन्यवाद ! हम राज कुमार जी को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनायें देते है।

प्यार का रंग

(Best Poem On Holi)

जब तू प्यार का रंग लाया था

मुझे रंगने को पूरा कैनवास संग लाया था

प्यार के रंग का दाग ऐसा लगाया था

मेरा तन-मन इंद्रधनुष जैसा सजाया था

कमबखत जाने किस फैक्ट्री से

उस रंग को लाया था।

जितना छुड़ाने कोशिश की

उतना और गहरा हो जाता था।

अब तो मुझे शक हो चला था

इस प्यार के रंग में कुछ तो

तूने मिलाया था

जिससे तेरे प्यार का रंग गहरा

और गहरा हो चला था।

पर मुझे तो होली रंग मुक्त पसंद थी

किसी का रंग अब तक मुझ पर न चढ़ा था

पर न जाने इस बार होली पर क्या ख़ास हुआ था

तेरे प्यार का रंग ऐसा चढ़ा कि अब वो गहरा

और गहरा हो चला था।

By- Nikita Kashyap

Email : [email protected]

होली पर कविता (Holi Poem In Hindi), यह कविता हमें निकिता कश्यप जी ने भेजी है। निकिता कश्यप जी का बहुत बहुत धन्यवाद! हम निकिता कश्यप जी को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनायें देते है। (About Holi)

कृपया होली के गीत यहाँ पढ़ें- “Holi Songs In Hindi”

————*******————

दोस्तों! यह Best Holi Poems In Hindi आपको कैसी लगी? यदि यह “होली पर कवितायेँ हिंदी में” आपको अच्छी लगीं तो आप इस होली हिंदी कविताओं को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

6 thoughts on “Best Holi Poems In Hindi | होली और तुम एक जैसे‌ हो”

Leave a Comment