टाइम मैनेजमेंट द्वारा लक्ष्य कैसे प्राप्त करें?

यदि आप कोई Goal Setting करना चाहते हैं और उस Goal को Achieve करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको Time Management के Tips सीखने चाहिए क्योंकि बिना Time को Manage किये हुए कोई भी किसी भी Goal को Achieve नहीं कर सकता।

हम सभी को God ने 24 Hours एक दिन में दिए हैं। सभी को एक जैसा समय मिलने के बाद भी बहुत से लोग असफल हो जाते हैं और कुछ लोग सफलता की ऊंचाइयों को छूते हैं। ऐसा क्यों होता है?

time management after goal setting
Goal Setting

इसके उत्तर में कहा जा सकता है कि जो लोग असफल होते हैं उसके पीछे दो कारण होते हैं–

1- पहला, जिन लोगों का कोई Fix Goal नहीं होता, वह असफल हो जाते हैं।

2- दूसरा, यदि किसी ने Goal Setting तो कर ली है लेकिन अपने Goal को Achieve करने के लिए उनके पास कोई Time Management नहीं होता, ऐसे लोग भी असफल हो जाते हैं।

सफल होने के लिए Goal Setting और Time Management के बीच अच्छा तालमेल होना बहुत जरुरी है। सफल लोग सबसे पहले कोई एक Fix Goal को चुनते हैं, बाद में अपने Smart Goal को पाने के लिए अपने Time को बेहतर तरीके से Manage करते हैं और सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

सफल लोगों को Time को Manage करना बहुत अच्छी तरह आता है या फिर यह कह सकते हैं कि जो लोग Time को Manage करना सीख लेते हैं, वह सफल हो जाते हैं।

दोस्तों, आज मैं आपको Time Management से Related कुछ ऐसी Tips बताऊंगा जिसकी सहायता से आप अपने किसी भी Smart Goal को बहुत आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन सबसे पहले मैं आपको यह बता दूँ कि सफल होने के लिए आपको सबसे पहले कोई एक Goal को Set करना होगा।

जो लोग अपने Goal को पहले से Set कर चुके हैं, वह बधाई के पात्र हैं क्योंकि उन्होंने सफलता के लिए पहला कदम रख दिया है। अब आपको Time को Manage करना सीखना होगा।

आइये जानते हैं Time Management के कुछ ऐसे Tips जो आपको ऐसे रास्ते पर ले जायेंगे जो सफलता की ओर जाता है।

Time Management Tips After Goal Setting

कृपया इन “Time Management Tips After Goal Setting” को बहुत ध्यान से पढ़िए और सफलता की ओर बढ़ जाइये क्योंकि सफलता आपका इंतजार कर रही है–

1- सबसे पहले आपने जो Goal बनाया है, उसके लिए यह यह फिक्स कर लीजिये कि वह Goal आप कितने समय में Achieve करना चाहते हैं या वह लक्ष्य कितने समय में प्राप्त किया जा सकता है। मान लिया आप Millionaire बनना चाहते हैं तो आप यह फिक्स कीजिये कि Millionaire बनने के लक्ष्य को आप कितने समय में प्राप्त करना चाहते हैं। ऐसा करना सबसे जरुरी है।

2- अपने Smart Goals को पूरा करने के लिए आपको कुछ ऐसे काम होंगे जो रोज करने बहुत जरुरी हैं। ऐसे कार्यों को करने के लिए अक्सर लोग कोई Time Fix नहीं करते। इसका परिणाम यह होता है कि सभी कार्य Pending होते होते दिन के अंत तक टाल दिए जाते हैं और ऐसे में जब बहुत कम बचता है तो कुछ कार्य ही उस दिन हो पाते हैं और कुछ अगले दिन के लिए टाल दिए जाते हैं जो कि बहुत गलत है। ऐसे सफलता या लक्ष्य प्राप्त कभी नहीं हो पाता। ऐसा करना तुरंत छोड़ दीजिये।

3- आपको अपने सभी ऐसे कार्य जो हर रोज पूरे करने होते हैं उनके लिए सबसे पहले Time Fix कीजिये। उदाहरण के लिए, सुबह कितने बजे सोकर उठना है? कितने बजे सोना है? या कह सकते हैं कितने बजे कौन कौन से कार्य करने हैं, आप यह पहले से Fix कर लीजिये। कौन सा कार्य दिन में कब करना है, आप यह Fix कर लीजिये और क्या क्या कार्य करने हैं। वह आप अपने Goal के हिसाब से Set कर सकते हैं।

4- जब आप यह Fix कर लें कि दिन में आपको क्या कार्य कब करना है, इसके बाद आप अपने Daily Routine में से वह सभी कार्य हटा दीजिये जो आपके Time को Waste करते हैं। हो सकता है आप Mobile पर बहुत ज्यादा समय Waste करते हैं या हो सकता है आप कुछ ऐसे कार्य करते हों जिनका आपके Goal से कोई भी संबंध न हो, ऐसे कार्यों को अपनी Daily Routine से Remove कर दीजिये।

5- जब आप अपने Daily Routine में से बहुत से गैर जरुरी कार्य हटा देंगे तो आपके पास कुछ अतिरिक्त समय बचेगा जो पहले नहीं बचता था। आप इस बचे हुए समय को अपने Goal Setting का हिस्सा बना लेना चाहिए अर्थात इस बचे समय को भी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने वाले कार्यों में फिक्स कर लेना चाहिए।

6- अब आप अपना Daily Routine को Perfectly तरीके से बना चुके हैं। अब आपको इसी तरह Week Routine को Fix कर लेना चाहिए। Week Routine को फिक्स करने के बाद आप Monthly Routine को भी फिक्स कर सकते हैं। इसी तरह आप चाहें तो अपने लक्ष्य के हिसाब से इसे और ज्यादा समय के हिसाब से भी अपने कार्यों को फिक्स कर सकते हैं।

7- Goal Setting करने के बाद आप उसे Achieve करने के लिए अपने Goal को छोटे या बड़े रूप में विभाजित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप कोई Business कर रहे हैं और आपने एक साल में 1 करोड़ का Profit की Goal Setting की है तो आप इसे “एक दिन में कितना Profit Gain करना है” या “एक Week में कितना Profit Gain करना है” में Divide कर सकते हैं जो आपका Short Term Goals होंगे।

इसी तरह आप Long Term Goals भी तय कर सकते हैं जैसे “अगले तीन महीने में कितना Profit Gain करना है” या “अगले 6 महीने में कितना Profit Gain करना है।” इस तरह आपका कोई भी लक्ष्य हो, आप उसे Short Term और Long Term में विभाजित कर लेना चाहिए।

8- किसी भी लक्ष्य (Target) को हासिल करने के लिए आपको उसे समय (Time) से जोड़ना होगा। यह Step by Step होना चाहिए। आपको जो कार्य पहले करना हो, उसके लिए सबसे पहले समय फिक्स करना चाहिए और जो कार्य बाद में करने हैं, उसके लिए बाद में समय फिक्स करना चाहिए। इस तरह आपको Success प्राप्त करने के लिए Step by Step Planning बनानी चाहिए।

9- अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको Deadline Formula का उपयोग भी करना चाहिए जो एक बहुत अच्छा तरीका है। इसमें आप अपने Smart Goals को पूरा करने या किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए एक समय सीमा (Deadline) तय कर लेते हैं।

उदाहरण के लिए, यदि आप एक विद्यार्थी हैं और आपको 5 Chapter तैयार करने हैं तो इसके लिए आपको समय सीमा अर्थात एक Dead Line तैयार कर लेनी चाहिए। ऐसा करने से आपके अंदर की शक्तियां जाग जाती हैं और आपके ऊपर एक Positive Pressure कार्य करने लगता है। इसको सही से समझने के लिए आप हमारा यह Article पढ़ सकते हैं– “सफलता की रफ्तार कैसे बढ़ाएं?”

10- अपने Goal को Achieve करने के लिए आप कुछ Time Management Techniques का उपयोग भी कर सकते हैं जो बहुत अच्छी Techniques हैं। इसमें सबसे पहली तकनीक है- “पोमोडोरो तकनीक” (Pomodoro Technique) इसमें आप अपने लक्ष्य को छोटे छोटे भागों में विभाजित करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस तकनीक को जानने के लिए आप हमारा यह Article पढ़ सकते हैं- “पोमोडोरो तकनीक से सफलता कैसे प्राप्त करें?”

इसके बाद दूसरी तकनीक है- “80/20 Rule का प्रयोग” जिसे Pareto Principle भी कहते हैं। इस नियम के द्वारा हम ऐसे कार्यों का पता लगा सकते हैं जिनका हमारी सफलता में सबसे ज्यादा योगदान होता है। इस 80/20 Rule को जानने के लिए आप हमारा यह Article पढ़ सकते हैं- “80/20 Rule का प्रयोग सफलता के लिए कैसे करें?”

————-*******————
दोस्तों! यह Time Management Tips After Goal Setting In Hindi आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “Time Management For Achieving Smart Goals In Life आपको अच्छा लगा तो आप इन हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

12 thoughts on “टाइम मैनेजमेंट द्वारा लक्ष्य कैसे प्राप्त करें?”

  1. lakshya & time ke bina kuch bhi prapt nhi kar sakte. nhi kuch ban sakte ho. world aapko lakshya & quality se pahachanti hai. aapne aim & time ko kaise maneage kiya.

    Reply
  2. Jai ho 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏aapke article bahut hi prernadayak hote hain
    very……….nice……….👍👍👍👍👍👍👍👍👍

    Reply
  3. शर्मा जी आपका लिखने का तरीका बहुत ही बढ़िया है। जो कि हमारे जीवन मे प्रेरणादायक होता है।

    Reply
  4. इस तरीके से समय प्रबंधन करने पर अवश्य ही सफलता मिलेगी। सुंदर प्रस्तुति।

    Reply

Leave a Comment