सफल लोग किस तरह सोचते हैं? | Mindset of Successful Person

Mindset of a Successful Person In Hindi

आपने बहुत से बेहद सफल लोगों के बारे में सुन और पढ़ रखा होगा! सफल लोग किस तरह सोचते हैं? (Mindset of a Successful Person) यह भी आपने पढ़ा होगा! पर आप बता सकते हैं कि-

mindset of successful person hindi
Mindset of Successful Person

1- क्या सफल लोग अपने प्रत्येक कार्य या लक्ष्य में सफल होते हैं?

2- सफल लोग समस्या आने पर क्या करते हैं?

3- उनका जब असफलता से सामना होता है तो वह कैसे रिएक्ट करते हैं?

4- सफल लोग सामान्य लोगों से किस प्रकार और किन चीजों में अलग होते हैं?

5- उनका अपने कार्य के प्रति क्या माइंडसेट होता है? (Mindset of a Successful Person)

आइये आज इन्हीं प्रश्नों के उत्तर जानने की कोशिश करते हैं।

अगर शारीरिक रूप से देखें तो सबसे बड़ी रियलिटी यह है कि एक बेहद अमीर व्यक्ति और एक सामान्य व्यक्ति में शारीरिक रूप से कोई भी अंतर नहीं मिलता है।

ईश्वर ने दुनिया के सभी लोगों को सामान्यतया शारीरिक रूप से एक समान बनाया है। यदि शारीरिक रूप से दुनिया के सभी लोग लगभग एक जैसे हैं तो अंतर किस चीज का रह जाता है?

शायद मानसिक रूप से हम सभी अलग अलग हैं! क्या यह बात सही है? इस बात को जरा ध्यान से समझते हैं।

दुनिया के सभी लोगों को ईश्वर ने दिमाग के रूप में एक ऐसा अनंत रूप से फैला हुआ एक ऐसा फर्टाइल मैदान दिया है जिसमे हम जो भी बीज बोते हैं उसमे से वैसी ही फसल हमें प्राप्त होती है।

इस तरह ईश्वर ने हम सभी को फर्टाइल मैदान (माइंड) एक सा दिया है लेकिन हम उस मैदान में किस तरह के बीज (विचार) लगाते हैं, यही बीज हम सभी को अलग अलग बना दते हैं।

जिस तरह के विचार हम अपने माइंड को देते हैं वैसे ही हम एक्शन लेने को प्रेरित होते हैं और जिस तरह के एक्शन्स हम लेते हैं वही 90% यह निर्णय करते हैं कि वह व्यक्ति सफल बनेगा, असफल बनेगा या एक सामान्य जीवन जियेगा।

अब यह क्लियर हो चुका सफल और असफल लोगों में विचारों का अंतर सबसे बड़े अंतरों में से एक अंतर होता है। लेकिन……

क्या सफल लोग अपने प्रत्येक कार्य में सफल होते हैं?

इसका उत्तर है- नहीं ! सफल लोग अपने प्रत्येक कार्य या निर्णय (Decision) में सफल नहीं होते हैं।

यहाँ यह बात क्लियर कर देना चाहता हूँ कि सामान्यतया सफल लोग एक ही लक्ष्य (Goal) पर कार्य करते हैं। वह अपना लक्ष्य कभी नहीं बदलते लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने के तरीके को बदल लेते हैं।

वह उन निर्णयों को बदल लेते हैं जो उन्होंने लक्ष्य प्राप्त करने के खातिर लिए तो थे लेकिन यदि वह निर्णय उन्हें उनके लक्ष्य को पाने में सहायता नहीं कर रहे तो वह उन निर्णयों को तुरंत बदल लेते हैं।

यही निर्णय या तरीके जब वह बदलते हैं तो दुनिया को कुछ समय के लिए लगता है कि वह असफल हो गए हैं लेकिन अच्छे और ग्रोथ विचारों के मालिक होने के कारण ऐसे लोगों की सक्सेस कुछ ही समय बाद सभी के सामने आ जाती है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अब उन्हें अपने सही निर्णयों के कारण वह तरीका मिल जाता है जिसकी वजह से वह अपने लक्ष्य तक पहुंच पाते हैं। लेकिन…….

यदि सफलता के रास्ते में यदि कोई बड़ी समस्या आ जाये तो सफल लोग क्या करते हैं?

दोस्तों, यह एक ऐसा प्रश्न है जिसका उत्तर आपको असफल और सफल लोगों में अंतर तो बताएगा। साथ ही साथ सफल और बेहद सफल लोगों में भी अंतर बताएगा।

यदि सफलता के रास्ते पर चलते हुए लोगों को अपने कार्य के बदले सीधे रिजल्ट मिलते चले जाएँ तो बहुत से लोग आपको सफलता के शिखर पर नजर आने लगेंगे लेकिन ऐसा नहीं होता, क्यों?

ऐसा इसलिए नहीं होता क्योंकि सफलता के रास्ते में हमें समस्या के रूप में जो कांटे मिलते हैं जो हमारे पैरों में लगातार चुभते रहते हैं।

कोई भी सामान्य व्यक्ति इन्हीं समस्याओं से घबराकर या तो वापस लौट आता है या फिर उसके सपने वहीँ अपना दम तोड़ देते हैं। वह समस्या का सामना नहीं कर पाते।

अब जब बात सफल लोगों की आती है तो वह समस्या आने पर डरते या भागते नहीं बल्कि उसका सामना करते हैं, उसे सॉल्व करते हैं और फिर आगे बढ़ जाते हैं।

मैंने आपको बताया था कि हमारे विचार और एक्शन्स 90% यह निर्णय कर देते हैं कि हम अपने लक्ष्य तक पहुंच जायेंगे लेकिन बाकी का बचा 10% तभी काम करता है जब हममे समस्याओं का सामना करने की स्किल आ जाती है।

यही वह 10 % है जो हर कोई डेवेलप कर तो सकता है लेकिन कर नहीं पाता है।

बेहद सफल लोग खुद को इतना बड़ा बना लेते हैं कि बड़ी से बड़ी समस्या उनके सामने छोटी पड़ जाती है और उनके सामने ज्यादा देर टिक नहीं पाती।

यहाँ सीख यह मिलती है कि समस्या आने पर भागना नहीं चाहिए बल्कि उसका सामना करके, उसे मिटाकर आगे बढ़ जाना चाहिए। लेकिन…….

कभी-कभी ऐसा होता है कि सफल लोग असफल भी हो जाते हैं, इस स्थिति का वह कैसे सामना करते हैं?

कोई भी सामान्य व्यक्ति जब असफल होता है तो वह टूट जाता है। आगे की प्लानिंग की हिम्मत नहीं जुटा पाता और खुद को एक असफल इंसान मानकर अपनी पूरी जिंदगी गुजार देता है।

लेकिन एक सफल व्यक्ति जब भी असफल होता है तो वह इसे सफलता और बड़ी सफलता के बीच आयी एक ऐसी समस्या या सीख या गलती मानकर चलता है जिसे वह फिर कभी नहीं दोहराएगा।

असफलता वह है जो हमें बताती है कि आप सफलता पाने का गलत तरीका अपना रहे है हैं तो कृपया सही तरीका पाना लीजिये। और जब हम सही तरीका अपना लेते हैं तो सफलता भी मिल जाती है।

अच्छा कुछ लोग यह भी पूछते हैं कि-

सफल लोग सामान्य लोगों से किस प्रकार और किन चीजों में अलग होते हैं?

इस प्रश्न के उत्तर का कुछ पार्ट तो आपको अभी तक का लेख पढ़कर समझ आ गया होगा, उनमे से कुछ को और बाकी कुछ को मैं आपको बताता हूँ। सफल लोगों और सामान्य लोगों में कुछ मुख्य अंतर इस प्रकार हैं-

1- सामान्य लोग समस्या आने पर टूट जाते हैं बल्कि सफल लोग समस्या का सामना करते हैं और उसे सॉल्व करने के बाद रिकॉर्ड तोड़ देते हैं।

2- सामान्य लोग सामान्य विचारों के बीज अपने माइंड में बोते हैं और उससे बने सामान्य प्रोडक्ट ही प्राप्त करते हैं जबकि सफल लोग अच्छे विचारों को बीज के रूप मे बोते हैं और सफलता की फसल काटते हैं।

3- सामान्य लोग सफल होना तो चाहते हैं लेकिन सफल होने के लिए कोई लक्ष्य या ठोस प्लानिंग उनके पास नहीं होती बल्कि सफल लोग सबसे पहले लक्ष्य तय करते हैं फिर उस तक पहुंचने का रास्ता एक सॉलिड प्लानिंग के साथ खुद बनाते हैं और इसे पूरा भी करते हैं।

4- सामान्य लोग बहुत बड़ा नहीं सोच पाते, ऐसा करने पर उन्हें डर और असुविधा का अनुभव होता है जबकि सफल लोग बहुत बड़ा सोच पाते हैं और इसलिए वह बड़ा कर भी पाते हैं।

5- सामान्य लोग अपनी साधारण आदतों क्र गुलाम होते हैं जबकि सफल लोग खुद कुछ ऐसी आदतें विकसित करते हैं जो उन्हें फर्श से अर्श तक ले जाती हैं।

इतना कुछ सफल लोगों के बारे में जानने के बाद आइये जानते हैं कि-

सफल लोग अपने कार्य के प्रति किस प्रकार का माइंडसेट रखते हैं?

Mindset of a Successful Person

इसका उतर देने से पहले आपको बता दूँ कि दुनिया का शायद ही कोई इंसान होगा जो हार्ड वर्क करना चाहता हो, उसको आराम पसंद न हो या जिसे घूमना और अपने परिवार के साथ समय बिताना अच्छा न लगता हो।

लेकिन सफल होने के लिए बहुत कुछ करना होता है, जैसे हार्ड वर्क, सुबह जल्दी उठना, एक्सरसाइज करना, प्लानिंग बनाना आदि।

सफल लोग इच्छा न होते हुए भी यह सभी कार्य करते हैं या फिर यह सभी कामों को करने का माइंडसेट (Mindset of a Successful Person) अपने अंदर विकसित कर लेते हैं।

सफल लोग ऐसा माइंडसेट बना लेते हैं जिसकी वजह से वह कोई भी कार्य जो जरुरी हो, उसे वह आसानी से पूरा कर पाते हैं।

एक अच्छा सफल माइंडसेट (Mindset of a Successful Person) बनाने के लिए सफल लोग यह सभी कार्य करते हैं-

1– सफल लोग अपने कार्य से प्यार करना सीख लेते हैं या फिर वही कार्य करते हैं जिसे वह चाहते हैं।

2- सफल लोग डिसिप्लिन के साथ साथ सेल्फ डिसिप्लिन में रहते हैं जिससे उन्हें कोई डिस्ट्रक्ट नहीं कर सकता।

3- सफल लोग बाहर से मोटिवेशन नहीं लेते बल्कि वह एक सेल्फ मोटिवेटेड पर्सन होते हैं।

4- सफल लोग सबसे पहले दुनिया को कुछ अच्छा देते हैं फिर उसके बाद कुछ पाने की सोचते हैं।

5- सफल लोग जानते हैं कि बड़ी सफलता के लिए बड़ी ऊर्जा की जरुरत होती है, इसलिए वह इस ऊर्जा को लगाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

दोस्तों, मुझे लगता है आपने सफल लोगों के माइंडसेट (Mindset of a Successful Person) बारे में बहुत कुछ जान व सीख लिया होगा।

अब आपको करना क्या है? अब आपको वही करना है जो सफल लोग करते हैं।

सफल लोग क्या करते हैं? वो यह कि सामान्य लोग सफलता के बारे में जान लेते हैं, उन्हें सीख भी लेते हैं और फिर वहीँ रुक जाते हैं लेकिन सफल लोग इससे भी आगे बढ़कर इन सीखी हुई चीजों को अपने जीवन में अप्लाई करते हैं।

लेकिन कब से? अभी से जी अभी से!!! तो देर किस बात की है, अप्लाई कीजिये।

————-*******————

दोस्तों! यह आर्टिकल Mindset of a Successful Person in Hindi आपको कैसा लगा? यदि यह Successful Person Mindset से रिलेटेड आर्टिकल आपको अच्छा लगा तो आप इस लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें।

हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

6 thoughts on “सफल लोग किस तरह सोचते हैं? | Mindset of Successful Person”

  1. आपने बिल्कुल सही कहा सफलता और कुछ नही सिर्फ 2 चीजो का कॉम्बिनेशन है । पहला- माइंड सेट और दूसरा- मेहनत
    कृपया ऐसे ही लोगो को मोटीवेट करते रहे ।

    Reply

Leave a Comment