क्या आप बड़ा सोच सकते हैं? Best Speech On Big Thinking

Best Motivational Speech On Big Thinking In Hindi

दोस्तों आज आपके लिए एक बेहतरीन प्रेरक स्पीच (Motivational Speech On Big Thinking) लेकर आया हूँ। तो सबसे पहले आप बताइये कि हम किस व्यक्ति को सफल मानते हैं?

उसे जिसने काफी लम्बे समय तक बहुत मेहनत (Hard Work) की लेकिन परिणाम बड़े नहीं आये? या फिर उसे जिसने मेहनत तो पहले व्यक्ति की तरह की लेकिन बहुत बड़े परिणाम (Big Results) लेकर आया?

motivational speech big thinking hindi
motivational speech big thinking hindi

जाहिर है कि जिसके परिणाम बड़े होंगे, वही सफल (Successful) माना जाता है। लोग परिणाम देखते हैं उसके पीछे की मेहनत को नहीं देखते।

तो बड़े परिणाम लाने के लिए हमें क्या करना होगा? बड़ा परिणाम लाने के लिए हमें कुछ बड़ा करना होगा।

बात सही है लेकिन कुछ बड़ा करना इतना आसान नहीं होता। हम ऐसा क्या करें कि कुछ बड़ा कर सकें?

दोस्तों, बड़ा काम करने के लिए बड़ी प्लानिंग की जरुरत होती है। इसके लिए हमें अपने लिए कोई बड़ा लक्ष्य (Big Goals) बनाना होगा।

जितना बड़ा लक्ष्य होगा, उतने ही बड़े परिणाम हमें मिलेंगे। बात तो यह भी सही है लेकिन बड़ा लक्ष्य बनाने के लिए हमें क्या करना होगा?

यह प्रश्न इसलिए पूछ रहा हूँ क्योंकि दुनिया में बहुत ही कम लोग बड़ा लक्ष्य बनाते हैं। सच है कि बड़ा लक्ष्य खुद के सामने रखना हर किसी के बस की बात नहीं है।

लेकिन फिर भी यदि हम बड़ा लक्ष्य खुद के सामने रखना चाहें तो इसके लिए हमें क्या करना होगा?

अब आप ध्यान से समझिये कि बड़ा लक्ष्य खुद के सामने रखने के लिए हमें बड़ा सोचना (Speech on Big Thinking) होगा।

जी हाँ! कुछ बड़ा सोचकर ही हम बड़े परिणाम हासिल कर सकते हैं। हमारी बड़ी सोच ही हमें बड़ा लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करेगी।

हमारा जितना बड़ा लक्ष्य होगा, उसे अचीव करने के लिए हम उतने ही बड़े काम करने के लिए खुद को प्रेरित करेंगे। जब काम यानि एक्शन बड़े होंगे तो रिजल्ट भी बड़े मिलेंगे।

और दोस्तों, जब परिणाम बड़े होंगे तभी तो हम सफल बनेगे, तभी तो लोग, यह दुनिया हमें एक सफल इंसान के रूप में मानेगी।

यही तो हम सभी चाहते हैं कि पूरी दुनिया के सामने हम एक सफल इंसान बनकर सामने आएं। तो अब यह क्लियर है कि हमारी बड़ी सोच ही हमें सफल इंसान बना सकती है।

अगर ऐसा है तो समस्या क्या है? कोई भी बड़ा सोचकर सफल इंसान बन सकता है?

लेकिन दोस्तों, यह इतना आसान नहीं है। यदि यह इतना ही आसान होता तो बड़ा सोचना कौन सी बड़ी बात है।

हर कोई बड़ा सोच सकता है। हर कोई सफल बन सकता है। जी नहीं ! सच तो यह है कि हम सभी बड़ा सोच तो सकते हैं लेकिन बड़ा सोचते नहीं हैं।

यही सबसे बड़ी समस्या है। हम सभी के अंदर बड़े से बड़ा सोचने की शक्ति (Power of Big Thinking) है लेकिन फिर भी हम बड़ा सोचते नहीं हैं।

हम लोग बड़े सपने तो बहुत देखते हैं लेकिन बड़ा सोचते नहीं हैं।

हम लोग बड़ी सफलता तो पाना चाहते हैं लेकिन उसको प्राप्त करने के लिए कुछ बड़ा सोच नहीं पाते।

हम लोग करोड़पति या अरबपति तो बनना चाहते हैं लेकिन अरबपतियों जैसी सोच नहीं रख पाते।

अब सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि हम लोग बड़ा सोचते क्यों नहीं हैं?

प्रश्न का उत्तर जानकार आपको आश्चर्य जरूर होगा क्योंकि उत्तर यह है कि बड़ा सोचने के लिए बड़ी हिम्मत की जरुरत होती है।

हर कोई यह हिम्मत नहीं दिखा पाता इसलिए वह बड़ा नहीं सोच पाता।

आइये इसे उदाहरण से समझने क़ी कोशिश करते हैं। यदि आपसे कोई कहे कि आपको एक लाख रुपये हर साल कमाने हैं तो आपका रिएक्शन क्या होगा?

मुझे लगता है आप पहले हसेंगे फिर कहेंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। जी हाँ! आपकी बात सही है।

यह कोई बड़ी बात नहीं होगी लेकिन यदि कोई यही लक्ष्य (एक लाख) हर साल की जगह हर महीने कमाने का लक्ष्य आपके सामने रखे तो?

यदि यही एक लाख आपको कोई हर रोज कमाने के बारे में सोचने को कहे तो?

यदि कोई आपसे एक लाख रुपये हर घंटे कमाने के बारे में कहे तो? यानि हर रोज का 24 लाख रुपये, महीने के 7 करोड़ 20 लाख और साल के 86 करोड़ 40 लाख रुपये।

क्या आप इतना बड़ा सोच सकते हैं? सपने में नहीं हकीकत में? मजाक में नहीं गम्भीरतापूर्वक?

सोच कर तो देखिये अभी। कैसा लगा? बड़ी हिम्मत जुटानी पड़ी होगी। कुछ लोगों को तो ऐसा सोचना असंभव लगेगा।

लेकिन आप खुद सोचिये क्या यह असंभव है? जी बिलकुल नहीं।

क्या ऐसा करना मुश्किल है। जी हाँ! मुश्किल जरूर है।

क्या किसी ने इतना बड़ा हासिल नहीं किया? किया है भाई बहुत से लोगों ने यह हासिल किया है। लेकिन कैसे?

बस वही बड़ा सोचकर। उन सभी की सोच बहुत बड़ी थी। वह बहुत बड़ा सोच पाए इसलिए इतने बड़े परिणाम हासिल कर पाए।

सचिन तेंदुलकर ने बचपन से ही खुद के दम पर वर्ल्ड कप भारत लाने के बारे में सोचा, क्या आप इतना बड़ा सोच सकते हैं?

मार्क जुकरबर्ग ने पूरी दुनिया को एक ही सोशल प्लेटफार्म पर जोड़ने के बारे में सोचा, क्या आप सोच सकते हैं?

बिल गेट्स, रिचर्ड ब्रैनसन, डोनाल्ड ट्रम्प, ओपरा विनफ्रे, हेनरी फोर्ड, स्टीव जॉब्स ने जितना बड़ा सोचा (Big Thinking), क्या आप ऐसा सोचने की हिम्मत रखते हैं?

यदि रखते हैं तो सफलता की दुनिया में आपका स्वागत है। क्योंकि यदि आप बड़ा सोच सकते हैं तो बड़ा हासिल भी कर सकते हैं।

आप जितना बड़ा सोचने के लिए खुद को प्रेरित करेंगे, समझ लीजिये और मान लीजिये कि आप उतना बड़ा परिणाम भी हासिल भी कर सकते हैं।

यहाँ बड़ा सोचना महत्वपूर्ण है लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि आप अपनी बड़ी सोच पर कितना यकीन करते हैं?

क्या आपको विश्वास है कि आपने जो बहुत बड़ा सोचा है उसे आप हासिल कर भी सकते हैं या नहीं?

यदि विश्वास नहीं है तो यह आपका ख्याली पुलाव है लेकिन यदि आपको विश्वास है कि मैं जितना बड़ा सोच रहा हूँ उसे प्राप्त भी कर सकता हूँ तो देर किस बात की है बड़ा सोचना शुरू कर दीजिये।

बड़े से बड़ा सोचिये, क्योंकि बड़ा सोचना (Speech on Big Thinking) और बड़ा हासिल करना आपके लिए जरुरी ही नहीं बल्कि यह आपका अधिकार है।

अपने इस अधिकार का उपयोग कीजिये और एक बड़ी प्लानिंग कीजिये। साथ ही बड़े एक्शन्स के लिए तैयार हो जाइये।

आप बड़ा सोच सकते हैं, उस पर विश्वास भी कर सकते हैं तो बड़े एक्शन्स भी आप ले सकते हैं।

तो आइये आज और अभी कुछ इतना बड़ा सोचें जिससे आप खुद की ही नहीं बल्कि इस  दुनिया के लिए कुछ अच्छा और बेहतर कर सकें।

दोस्तों यदि आप बड़ी सोच (Big Thinking) के बारे में और अधिक जानकर जीवन में सफल होना चाहते हैं तो यह बेस्ट सेलिंग बुक “The Magic of Big Thinking” पढ़ सकते हैं–

The Magic of Big Thinking

————-*******————

दोस्तों! यह Best Motivational Speech On Big Thinking in Hindi आपको कैसी लगी? यदि यह Hindi Inspirational Speech आपको अच्छी लगी तो आप इस बड़ी सोच पर प्रेरक भाषण को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें।

हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

4 thoughts on “क्या आप बड़ा सोच सकते हैं? Best Speech On Big Thinking”

Leave a Comment