ब्रेकअप के दर्द से बाहर कैसे निकलें? | How to Overcome Breakup

ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलना (How to Overcome Breakup Pain) अधिकतर लोगों के लिए बहुत कठिन होता है इसलिए आज हम आपके लिए ब्रेकअप के बाद के डिप्रेशन से बचने के कुछ बेहतरीन टिप्स (Tips to Overcome Breakup Depression) लेकर आये हैं।

Contents show

एक बहुत बड़े रिलेशनशिप एक्सपर्ट ने कहा है कि “प्यार एक ड्रग की तरह है।”

how to overcome breakup hindi
How to Overcome Breakup

जब हमें किसी से प्यार हो जाता है तो लाइफ में एक नशा सा छा जाता है। पता ही नहीं लगता कि दिन कब गुजर गया और रात कब बीत गयी।

इस समय लाइफ में सब कुछ स्मूथली चल रहा होता है, रिलेशन को भी कुछ समय हो गया होता है।

लेकिन तब ही लाइफ का एक ऐसा समय आता है जब सामने वाला जिससे हम बेइन्ताह प्यार करते हैं, जिसके लिए हमने सब कुछ प्लान कर के रखे होते हैं, सब कुछ खत्म करके चला जाता है।

अब उसे हमारी कोई परवाह नहीं होती। सब कुछ एक साथ एक झटके में खत्म हो जाता है। हम उस घटना को चाह कर भी भुला नहीं कर पाते हैं और सोचते रहते हैं कि आखिर ये सब कैसे हो गया?

दिल टूट (Heartbreak) जाता है। उस टाइम पर वो वाला फेज जो उस समय होता है, उसे समझाया नहीं जा सकता।

आइए जानते है कि-

ब्रेकअप क्या होता है?

What is the Meaning of Breakup in Hindi

Breakup की viral सोच यही है कि हम किसी person के साथ एक लंबे समय से रह रहे होते हैं और उससे एक तरह का सुखद जुड़ाव हो जाता है।

उस व्यक्ति से हम इतना जुड़ जाते हैं कि हमें लगता है कि बस यही व्यक्ति मेरी सारी दुनिया है।

उस व्यक्ति में हम खुद को तलाशने लगते हैं, अपने इमोशन को उसके साथ शेयर करते हैं। इस तरह उससे हमारा जुड़ाव हो जाता है कि हम खुद को उसके लिए हर समय और हर जगह तैयार रखने लगते हैं।

इतना अच्छा रिलेशन होने के बाद जब वो व्यक्ति आकर कहता है कि हमारा कोई फ्यूचर नहीं है, मैं तुम्हारे साथ रहना नहीं चाहता/चाहती।

या ऐसा ही कुछ और वह कहता/कहती है जिससे एक झटके वो व्यक्ति सबकुछ खत्म कर देता है और हमारी जिंदगी से चला जाता है। तब हम कहते है कि हमारा ब्रेकअप हो गया।

ब्रेकअप के बाद क्या होता है और इससे कैसे निपटें?

How to Deal With Breakup

जीवन में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो बस हो गई हैं उसे अब बदला नहीं जा सकता। Breakup हो जाने के बाद खुद को संभालना चाहिए लेकिन Breakup से deal करना आसान नहीं होता।

आसान इसलिए नहीं होता है क्योंकि हमें विश्वास ही नहीं हो पाता की ऐसा हो भी गया है।

साथ ही मन में एक उम्मीद होती है कि शायद वो वापस आ जाये। लोग इन्हीं चीजों में अटके रहते हैं और उबरने की कोशिश ही नहीं करते।

सबसे पहले जिसका भी breakup हुआ होता है, उनमें बहुत सारे लोग “Breakup से deal कैसे करें?” (How to deal with breakup) टॉपिक पर वीडियो या आर्टिकल search नहीं करते बल्कि वे लोग ये चाहते है कि कैसे भी हो, जिससे बात हो रही थी, उससे बात फिर से हो जाए।

वो जो छोड़ कर गया है, वो फिर से वापस आ जाए। मन में भी कई तरह के सवाल चल रहे होते है जैसे :-

1- वो मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकता/सकती है? वो ऐसा नहीं कर सकता/सकती है?

2- आखिर मुझसे गलती कहां पर हुई है? मेरे से ही कोई गलती हुई होगी? उससे बात कैसे हो?

3- उसके बाद उससे बातचीत का सारा chat को बार बार देखना, उसके द्वारा भेजे गए मैसेज को बार बार पढ़ना।

4- इतनी अच्छी तरह तो उससे बात हो रही थी, फिर ये कैसे हो सकता है?

5- वो तो कहता/कहती थी कि कभी साथ नहीं छोड़ेगा/ छोड़ेगी, उसने साथ कैसे छोड़ दिया?

6- उसके पोस्ट को मिनट मिनट में चेक करना। पुराने photos को बार बार देखना, उसके दिए गए gifts को बार बार गले लगाना।

7- पता है कि उसने ब्लॉक कर दिया है, उसके बावजूद भी उसके पास मैसेज सेंड करना।

8- उसके जान पहचान वाले के जरिए उससे बात करने की कोशिश करना।

इस समय इंसान बिखर गया होता है, उसे कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। हमेशा उसे रोना ही आ रहा होता है।

सिर्फ रोना धोना चल रहा होता है। इतना सारा शोर दिमाग में चलता है कि कुछ भी समझ नहीं आ रहा होता है।

सब कुछ ब्लर नजर आ रहा होता है। दिमाग पूरी तरह से ब्लैंक हो गया होता है।

जिसके छोड़ना होता है वो छोड़ कर चला गया होता है। ब्लॉक करके चला गया। पूरी तरह से तोड़ कर चला गया है।

प्रश्न यही आता है कि- ब्रेकअप के बाद क्या करें? What to do after a breakup? इस ब्रेकअप से कैसे उबरें? How to Get Over a Breakup

ब्रेकअप के डिप्रेशन से बाहर कैसे निकलें?

How to Overcome Breakup in Hindi

ब्रेकअप के डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए हम कुछ टिप्स (Tips for Breakup) आपको दे रहे हैं। इनको अप्लाई करें, आपको ब्रेकअप से बाहर निकलने (How to get over breakup anxiety) में निश्चित ही हेल्प होगी-

1. ब्रेकअप के बाद रियलिटी को एक्सेप्ट करें

Accept Reality after Breakup

Break up के बाद जो सबसे मुश्किल काम यह है कि हम ये स्वीकार ही नहीं कर पाते है कि ये हमारे साथ भी हो सकता है?

सबसे पहला काम यही होता है कि जो हो गया है, उसे accept करो। ब्रेकअप हो गया है तो मान लो और समझ लो कि आप ब्रेकअप हो चुका है।

माना कि सबसे मुश्किल काम यही है लेकिन इसके अलावा कोई चारा भी तो नहीं है। कैसे भी हो सबसे पहले इस रियलिटी को एक्सेप्ट कीजिए।

भले इसमें टाइम लगे लेकिन तुरंत प्रयास शुरु कर दीजिए। उसकी यादों में खोये रहने से, उसका लौट कर आने का इंतजार करने से और उसके दिए गिफ्ट्स को बार बार देखने से समस्या और बढ़ेगी, कम नहीं होगी।

जो हो गया, सो हो गया है। सब कुछ आपके हाथ में तो है नहीं। Break up से move on करने में ये काफी हद तक आपकी मदद करेगा। अगर आपका ब्रेकअप हुआ है तो reality को accept कीजिए।

2. अपने विचारों को व्यक्त करें

Express your Feelings

Break up के बाद अपने विचारों को express करना बहुत जरूरी होता है। Break up हो जाने के बाद दिमाग में जो भी ख्याल आते है और परेशान करते हैं, उसे express करना बहुत जरूरी होता है।

अपने Thoughts को express करने के बहुत सारे तरीके हैं- 

 I. अपने विचारों को लिखें (Write your Feelings)

अपने विचारों को लिखकर एक्सप्रेस करना बहुत जरूरी होता है। अपने विचारों को लिखने से दिमाग में clarity आती है।

हम समझ पाते हैं कि आखिर अपने माइंड में क्या चल रहा है? एक बार जब पता चल जाता है कि दिमाग में चल क्या रहा है, तब उसे समझना भी आसान हो जाता है। उससे deal करना भी आसान हो जाता है।

दिमाग में चल रहे विचारों को जैसा का तैसा लिख दें। हो सके तो daily का एक routine बनाएं और उस शख्स के बारे में जो जो नेगेटिव ख्याल आ रहे है, उसे लिख दें।

ऐसा करना अपने Daily Routine में शामिल कर लें। ऐसा करने से आपको अच्छा फील होगा, आपको लगेगा कि आपका दर्द और परेशानी लिखे हुए शब्दों के माध्यम से आपसे दूर जा रही है और आप रिलैक्स हो रहे हैं।

यह तरीका आपको ब्रेकअप के दर्द से बाहर आने (How to Overcome Breakup Depression) में मदद जरूर करेगा इसलिए जरूर आजमाएं।

ii. अपने दोस्तों से बात करें (Talk to your Friends)

अपने परेशान करने वाले विचारों को बाहर निकालने और उस गम से छुटकारा पाने की एक और तकरीब हो सकती है।

उस शख्स के अलावा जिससे आपका ब्रेकअप हुआ है, कोई दूसरा जो दोस्त है, Best friends है, उससे अपने दिल की बात करें।

उससे बताए कि सामने वाले के छोड़ जाने के बाद आपको कैसा फील हो रहा है। अपने दोस्तों से बात करना शुरू कर दें।

कोशिश यही करें कि आप अपना ज्यादा टाइम अपने दोस्तों के साथ बिताए। उनसे मिले, रोज कुछ समय उनके साथ रहें और अपने विचारों का आदान प्रदान करें।

iii). बच्चों के साथ खेले (Play with Children)

ब्रेकअप से बाहर कैसे निकलें? (How to Overcome Breakup) इस बारे में ज्यादा न सोचकर आपको बच्चा बनना होगा। ये थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है क्योंकि किसी के भी लाइफ में ब्रेकअप जो होता है, वो बहुत ही painful incident होता है, इससे बाहर आने में वक़्त लगता है।

लेकिन कबीर सिंह (फिल्म) बने रहने से कोई फायदा है। ऐसा जरूरी नहीं है कि प्रीति (फिल्म में एक्ट्रेस का नाम) आपको मिल ही जाएगी।

आपको जल्द जल्द से heart break से बाहर आना है, आप अपना ज्यादा समय घर के छोटे छोटे बच्चो के साथ बिताएं।

उनके साथ बच्चों वाली हरकते करें। आप खुद एक अलग ही दुनिया से जुड़ा हुआ पाएंगे। आपको heartbreak के pain से थोड़ा सा relief भी मिलेगा।

Psychologist भी इस बात को तरजीह देते है कि बच्चों का नेचर मासूम होता है और किसी को अपने अंदर के बच्चा जिंदा रखना चाहिए, कम से कम ऐसे समय में तो बच्चा बनना अच्छा हो सकता है।

3. खुद के लिए समय निकालें

Spend Time with Yourself

Relationship में रहते रहते अपने पार्टनर से आपको इमोशनल लेवल का जुड़ाव हो गया होता है। अपना सारा टाइम उनके साथ बिताने से हम खुद को उसके अंदर तलाशने लगते हैं।

हमारे दिल में सामने वाले के लिए जबरदस्त फीलिंग और emotions होते हैं। लेकिन जैसे ही break up हो जाता है, सब कुछ एक साथ ख़त्म हो जाता है।

तब एक खालीपन सा फील होता है जिसको भरने के लिए अब हमें जल्द ही कुछ करना होता है।

अब जब सब खत्म ही गया है, तब यह बहुत जरूरी है कि हम सारा टाइम खुद को दें, अपने साथ समय बिताए।

अगर आप कामकाजी है तो अपने काम से थोड़े समय के लिए ब्रेक लीजिए, कुछ समय अपने साथ बिताएं (कुछ लिखें और अच्छा सोचें) और कुछ समय अपने फैमिली मेंबर के साथ बिताए।

अगर आप स्टूडेंट्स हो, पढ़ाई कर रहे है, तब आपका breakup हुआ तब कुछ समय के लिए घर पर आ जाएँ। अपने माता-पिता, भाई-बहन के साथ समय बिताए।

ऐसा करना आपको breakup से overcome होने में काफी मदद करेगा और आपको heartbreak pain से relief भी मिलेगा।

4. खुद को दोष देना बंद करें

Don’t Blame Yourself

Break up के बाद जो सबके साथ common है, वो यह है कि break up के बाद हम अपने आप को दोष देना शुरू कर देते हैं।

खुद को बार बार कोस रहे होते हैं। खुद को दोष दे रहे होते हैं। ऐसा करना बिल्कुल बन्द करें। जो गलती आपने किया ही नहीं है, उस गलती की सजा खुद को देना को बन्द करें।

अपने दिमाग में नई information डालने का प्रयास कीजिए। आपने कुछ नहीं किया है, इसमें आपकी कोई गलती नहीं है। आपकी गलती होती, तो आप बैठ कर रोते नहीं। आगे बढ़ गए होते।

एक बात याद रखिए :- जब एक jokes आपको बार बार हंसा नहीं सकता है, तो एक ही pain बार बार रुला भी नहीं सकता है।

खुद को दोष मत दीजिए। जो होना सो गया है। अब अपने लाइफ में आगे के बारे में सोचिए। यह टिप्स आपको ब्रेकअप से बाहर (How to Overcome Breakup Anxiety) आने में मदद जरूर करेगी।

5. खुद को बड़ा बनने के लिए प्रेरित करें

Motivate Yourself to be Great Person

हमारे आस पास कई सारी कहानियां है। सोशल मीडिया पर भी बहुत सारे ऐसे लोगों की कहानियां है, जिनका breakup हो गया है, उसके बाद उन्होंने अपने आप को सिर्फ संभाला ही नहीं बल्कि खुद को एक next level पर लेकर गए।

जो काम उनके लिए पहले मुश्किल लगता था, उसे अब आसानी से करके दिखाया। कई सारे लोग break up के बाद UPSC crack किया तो किसी ने खुद की company establish कर ली।

इंटरनेट पर बहुत सी break up stories ब्रेकअप कहानियां हैं जो आपको break up से overcome करने में काफी मदद मिलेगी।

एक बात अपने दिमाग में रखिए-

आप ऐसे अकेले व्यक्ति नहीं है, जिसका breakup हुआ है, आपके पहले भी बहुत सारे लोगों का ब्रेकअप हो चुका है और वो इससे overcome भी हो चुके हैं और अपनी लाइफ में खुश भी है, सेटल भी हैं

इसलिए सबसे पहले आप अपने आप को अपने लाइफ में सेटल करने का प्रयास करे।

6. अपने रिश्तों में हुई गलतियों से सीखें

Learn from Your Relationship’s Mistakes  

अगर आपका ब्रेकअप काफी लंबे समय तक साथ रहने के बाद होता है तो पिछले रिलेशन में जो जो गलतियां हुई।

उन गलतियों से सीखें। उससे learning लें। उसके बाद फिर से आप अपने लिए नए पार्टनर की तलाश करें।

एक right person का लाइफ में होना जीवन को स्वर्ग बना देता है। दुबारा से जब आप रिलेशनशिप में आते है, तो पिछले बार हुई गलतियां दुबारा से ना दोहराएं।

ज्यादा से ज्यादा प्रयास करें कि आप जिस पार्टनर के साथ है, उसके प्रति पूरी तरह से बफादार रहें।

नए Relationship में आने के बाद अपने Ex का जिक्र बार बार अपने नए पार्टनर के साथ ना करें। ब्रेकअप से overcome होने में यह आपको काफी हद तक मदद करेगा।

रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए आप हमारी यह पोस्ट पढ़ सकते हैं- रिश्तों को मजबूत बनाने के 12 टिप्स

7. सेल्फ रेस्पेक्ट को प्यार से पहले रखें

Put Self Respect Before Love

Breakup के बाद pain होने का सबसे बड़ा यही कारण होता है कि हम खुद से ज्यादा सामने वाले को important देने लगते हैं और Self Respect को बार-बार दरकिनार किए होते हैं

लेकिन फिर से ऐसा करने की जरूरत नहीं है, एक बार जो ही गया, सो हो गया, अब खुद का ध्यान रखना है।

प्यार करना है तो कीजिए लेकिन self respect और self love को ज्यादा तरजीह दीजिए।

ऐसा करने के self worth बढ़ता है और breakup हो जाने के बाद आप आसानी से को संभाल लेते है।

8. अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारी को समझें

Take your Responsibility and Go Ahead

किसी और के लिए आप भले ही कुछ ना हो लेकिन आप अपने family के लिए सबकुछ हैं। भले ही किसी और को आपकी जरूरत नहीं हो लेकिन आपकी family को आपकी बहुत ज्यादा जरुरत है।

अपनी फैमिली के बारे में सोचिए। आपकी family को जो चाहिए, उसके लिए मेहनत कीजिए। अपने कैरियर को next step पर ले जाने का प्रयास कीजिए।

ऐसा सोचने और करने से breakup और heartbreak सबका pain खत्म हो जाएगा।

खुद को एक नया लक्ष्य दीजिए कि आप खुद को financially stable करेंगे, जीवन में कुछ अच्छा करके दिखाएंगे। अपना और अपने फैमिली का नाम रोशन करेंगे।

ऐसा करना आपकी जिम्मेदारी है और आशा करता हूँ कि आप अपनी जिम्मेदारी से कभी मुँह नहीं मोड़ेंगे।

Final Words

ब्रेकअप से बाहर निकलने के ज्यादा टिप्स (Tips for How to Overcome Breakup Pain)पढ़ने और आजमाने के बावजूद भी आपको अपने दिमाग से काम करना पड़ेगा। आप अपनी स्थिति को समझिए और उसके अनुसार निर्णय लीजिए। एक बात हमेशा याद रखें:-

“जो आपसे सच्चा प्यार करेगा वो आपको कभी भी छोड़ कर नहीं जाएगा और जो आपको छोड़ कर चला गया है, वो आपसे कभी प्यार करता ही नहीं था। और जो आपसे प्यार करता ही नहीं था उसके बारे में सोचकर आप परेशान क्यों हों?”

————-*******————

दोस्तों! यह आर्टिकल How to Overcome Breakup Depression in Hindi आपको कैसा लगा? यदि यह How to Deal With Breakup से रिलेटेड आर्टिकल आपको अच्छा लगा तो आप इस लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें।

हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

2 thoughts on “ब्रेकअप के दर्द से बाहर कैसे निकलें? | How to Overcome Breakup”

Leave a Comment