खुद को बेहतर करने की 10 आदतें | Daily Habits To Improve Life

Daily Habits To Improve Life In Hindi : यह जीवन हमें एक उपहार (Gift) के रूप में मिला है। यदि प्रकृति द्वारा मिले इस उपहार का हमने सही उपयोग नहीं किया तो अंत में इस उपहार को किसी कूड़ेदान में डाल दिया जायेगा। यह बात कड़वी है लेकिन सच है।

लेकिन यदि हम चाहें तो मिले हुए इस उपहार को इतना सुन्दर और उपयोगी भी बना सकते हैं कि बाद में लोग इसे अपने दिल और दिमाग में सजा कर रखें।

daily habits to improve life hindi
Daily Habits To Improve Life

लेकिन हम ऐसा क्या कर सकते हैं कि लोग हमें आज भी अपने दिल और दिमाग में रखें और भविष्य में हमारे न होने पर भी ऐसा ही करें?

ऐसा संभव हो सकता है! अब तक हजारों ऐसे सफल लोग (Successful People) हुए हैं जिन्होंने ऐसा कर दिखाया है।

लेकिन क्या हम ऐसा कर सकते हैं? जी हाँ! हम सभी ऐसा कर सकते हैं। God ने दुनिया के सभी लोगों को यह Opportunity दी है।

इसके लिए आपको एक ऐसा सफल इंसान बनना होगा जो इस दुनिया में रहते हुए एक ऐसा उपहार तैयार कर ले जिसकी लोगों को जरुरत है। आज सभी सफल लोग दुनिया को कुछ न कुछ दे रहे हैं।

Elon Musk ने दुनिया को Electric Car दी है। Bill Gates ने दुनिया को Microsoft उपहार में दिया। इन लोगों ने दुनिया को कुछ उपहार दिया इसलिए आज यह सभी Successful Person माने जाते हैं।

हमें भी यदि सफल होना है तो कुछ ऐसा ही करना होगा। लेकिन यहाँ मैं आपको बता दूँ कि सफल इंसान सफल तभी बनें हैं जब इन्होने कुछ ऐसी Daily Habits को अपनाया है जो सफल होने के लिए जरुरी आदतें (Daily Habits for Success) हैं।

सबसे पहले हमें कुछ ऐसी दैनिक आदतें अपनानी होंगी जो सफल लोग (Daily Habits of Successful People) अपनाते हैं।

हमें कुछ ऐसी दैनिक आदतें अपनानी होंगी जो जो हमारी लाइफ को इतना इम्प्रूव कर दें (Best Daily Habits that Change your Life) ताकि हम सफल हो सकें।

हमें खुद को बेहतर बनाने की उन डेली आदतों (Daily Habits To Improve Life) के बारे में जानना होगा जो आसान हैं और सफलता पाने में सहायक हैं।

खुद को बेहतर बनाने वाली 10 आदतें

10 Daily Habits To Improve Life In Hindi

दोस्तों, आज मैं आपको Daily Habits To Improve Your Life के बारे में बताऊंगा जिन्हे यदि आप अपनाते हैं तो सफल जरूर होंगे।

यह Daily Habits for Success मैंने कई Self Help Books को पढ़कर लिखी हैं। कृपया इन सभी जीवन को बेहतर बनाने वाली आदतों को ध्यान से पढ़िए और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इन्हें जरूर अपनाएंगे-

1- रोज कुछ नया सीखना (Learn Something New Everyday)

आज से ही हम सभी को इस Daily Habit को अपना लेना चाहिए। वैसे तो हम रोज कुछ नया सीखते हैं लेकिन रोज वह सीखना सबसे जरुरी है जिसका सीधा संबंध हमारे लक्ष्य से है जिसे प्राप्त करके हमें सफलता मिलेगी।

आप अपनी Daily To Do List में ऐसी Skills को सीखने के बारे में रोज लिखें जो सफल होने और खुद को बेहतर बनाने में आपकी हेल्प करे।

यदि आप इस आदत को अपनाते हैं तो एक या दो साल में ही आप दुनिया के उन 5% लोगों जैसे बन जायेंगे जो निकट भविष्य में सफल व्यक्ति बनने वाले हैं।

2- रोज टू डू लिस्ट बनायें (Create Daily To Do List)

रोज टू डू लिस्ट बनाना एक ऐसी आदत है जिसे लगभग सभी सफल लोग अपनाते हैं। Daily To Do List आपके पूरे दिन को मैनेज करती है।

अपनी टू डू लिस्ट में आपको वह कार्य पहले लिखने चाहिए जो सबसे जरुरी हों। इसके बाद आप उन Tasks को लिखिए जो कम जरुरी हों।

इसके बाद आप ऐसे कार्यों को टू डू लिस्ट में जगह दे सकते हैं जो जरुरी नहीं हैं लेकिन यदि टाइम मिला तो कर लिए जायेंगे।

कुछ लोग सबसे कठिन कार्य सबसे पहले करने  लिए लिखते हैं फिर बाद में सरल कार्य लिखते हैं।

आप जो भी Daily To Do List Techniques अपनाएं लेकिन इसका उद्देश्य आपके जीवन को इम्प्रूव (Improve Your Self) करना होना चाहिए।

3- रोज अच्छी किताबें पढ़ें (Read Good Books Every Day)

बुक्स पढ़ना खुद को बेहतर बनाने की यह सबसे अच्छी आदतों में से एक है। (Read Books to Improve your Daily Life) प्रत्येक सफल इंसान इस डेली हैबिट अपनाता है।

आइये जानते हैं कि यह आदत बहुत महत्वपूर्ण क्यों है। प्रत्येक सफल इंसान के सफलता तक पहुंचने में बहुत सी समस्याएं आती है जिन्हें वह सॉल्व करता है।

उसके जीवन के वह अनुभव और सूत्र जो केवल उसी को पता है जो सफल हुआ है। जब कोई सफल इंसान किताब को लिखता है तो वह अपनी पूरी जिंदगी का निचोड़ उसमे लिखता है। अब जब आप उस बुक से सीखेंगे तो सफल हुए बिना नहीं रह सकते। यहाँ हम आपको कुछ लाइफ चेंजिंग बुक्स बता रहे हैं।

आप चाहें तो इन किताबों (Self Help Books) को पढ़ सकते हैं-12 मोटिवेशनल किताबें 

4- अपने समय को रोज मैनेज करें (Manage Your Time Daily)

दुनिया में सभी को एक दिन के 24 घंटे दिए गए हैं। सफल वही होता है जो अपने समय को सही तरीके मैनेज कर पाता है। समय को मैनेज करने डेली आदत आपको डालनी चाहिए।

यदि आप अपने डेली टाइम को सही से मैनेज करते हैं तो आप समय का सही उपयोग (Right Use of Time) कर पाएंगे। साथ ही आप कम समय में अधिक कार्य (More Work in Less Time) कर सकते हैं।

समय के साथ आप अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकते हैं। समय एक ऐसे धन की तरह है जिसे हम जितना अच्छी जगह इन्वेस्ट करेंगे वह उतना ही अच्छा रिटर्न आपको देगा।

5- रोज सुबह पॉजिटिव सेल्फ टॉक करें (Take Positive Self Talk Every Morning)

Positive Self Talk से हम पूरे दिन Motivated और Energetic रहते हैं। यह हमारे अवचेतन मन (Subconscious Mind) में एक अच्छे दिन और अच्छे भविष्य का बीज लगा देते हैं।

दुनिया के अधिकतर सफल लोग Positive Self Talk का प्रयोग सुबह के समय करते हैं।

जिस तरह एक अच्छा ब्रेकफास्ट हमारे शरीर को पूरे दिन अच्छे से वर्क करने के लिए जरुरी है उसी तरह Positive Self Talk हमारे दिमाग को Positive Direction में ले जाने के लिए जरुरी होते हैं।

Positive Self Talk से कुछ उदाहरण आप यहाँ से देख सकते हैं- 50 Self-Affirmations

6- रोज अपने लक्ष्यों को विजुअलाइज करें  (Visualize your Goals Daily)

Visualization एक ऐसा तरीका है जिससे हम अपने अवचेतन मन को यह संकेत देते हैं कि जो लक्ष्य हमने सोचा है वह पूरा हो चुका है।

यदि हमारे अवचेतन माइंड तक यह सन्देश पहुंच जाता है तो वह उस लक्ष्य को भौतिक संसार में लाने का तरीका या कार्य बता देता है।

यह सफल होने का एक अच्छा प्रोसेस है। इसमें आपको एक्शन्स भी लेने होते हैं लेकिन यह एक्शन्स कैसे लेने हैं, यह हमारा अवचेतन मन हमें बताता है।

ऐसा सब अपने लक्ष्यों (Goals) को विजुअलाइज करने से होता है। इस आदत  से आप खुद के जीवन को बहुत बेहतर (Daily Habits To Improve Your Life) बना सकते हैं।

daily habits to improve life hindi
Daily Habits

7- प्रकृति को धन्यवाद देने की आदत डालें (Give Gratitude to Nature)

प्रकृति ने या ऐसी कोई भी शक्ति जिसे आप मानते हैं, उसने आपको बहुत सी ऐसी चीजें या योग्यताएं दी हैं जिसके लिए आपको उस शक्ति या प्रकृति का आभार (धन्यवाद) देना चाहिए।

Gratitude का प्रयोग आपको रोज करना चाहिए। जब भी आप प्रकृति को धन्यवाद देते हैं तो आपके माइंड से Positive Energy निकलती है जो प्रकृति में जाकर आपकी ओर उन सभी चीजों को आकर्षित करती है जिन्हें आप पाना चाहते हैं।

सफल लोग Gratitude की तकनीक का बहुत प्रयोग करते हैं। यदि सफल होना है तो आप भी कर सकते हैं।

8- अपने कल को आज से बेहतर बनाने के तरीके सोचें

हर रोज ये सोचने की आदत डालें कि “मैं अपने आने वाले कल को आज से अच्छा कैसे बना सकता हूँ?” (Think of Ways to Make your Tomorrow Better than Today)

यदि आप रोज कुछ समय ऐसा सोचते हैं तो आपके माइंड में वह तरीके आने लगेंगे जिनको अपनाकर आप अपने आने वाले कल को आज से भी ज्यादा बेहतर और खुशनुमा बना सकते हैं।

जो भी नई बातें आपके माइंड में आएं उन्हें लिखें और अगले दिन दे उन्हें फॉलो करें। जब आपके दिन बेहतर होते जायेंगे तो आपका एक दिन सफलता के मिलन जरूर होगा।

9- हमेशा प्रेजेंट पर फोकस करें (Be Focused On Your Present)

सफल लोगों की यह एक ऐसी आदत है जिसकी वजह से वह बहुत अधिक Productive हो जाते हैं। इस आदत में आपको न ही अपने Past के बारे में सोचना होता है और न ही अपने Future के बारे में सोचना होता है।

आप तो बस अपने Present पर फोकस करते हैं। आप उस कार्य पर फोकस करते हैं जो आप कर रहे होते हैं।

ऐसा करने से आप कम समय में अधिक कार्य कर पाते हैं और साथ ही आप बेवजह की चिंता और अवसाद (Anxiety and Depression) से भी बचे रहते हैं।

इस आदत से आप फोकस्ड हो जाते हैं और खुद को हर रोज बेहतर (Improve your self daily) बनाते रहते हैं।

10- प्रोडक्टिविटी टूल्स का प्रयोग करें (Use Productivity Tools)

कुछ ऐसे तरीके और टूल्स हैं जिनकी हेल्प से आप अपनी कार्य करने की क्षमता (Working Capacity) को बढ़ा सकते हैं।

यहाँ आपको कुछ प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के टूल्स (Productivity Enhancing Tools) की एक लिस्ट मिलेगी जिनका यूज़ आप खुद को और ज्यादा बेहतर बनाने में कर सकते हैं- “Productivity Tools”

साथ ही आप यदि प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के तरीके (Ways to increase Productivity) जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं- प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के 10 तरीके

यकीन मानिये कि यदि आप इन टूल्स और तरीकों का प्रयोग करेंगे तो सफल होने से आपको कोई नहीं कर सकता। सभी सफल लोग इन तरीकों का यूज़ करते हैं तो आप पीछे क्यों रहें।

————-*******———— 

दोस्तों! यह लेख Best Daily Habits To Improve Your Life in Hindi आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “Daily habits of successful people that change your Life” आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें।

हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

5 thoughts on “खुद को बेहतर करने की 10 आदतें | Daily Habits To Improve Life”

  1. बहुत ही शानदार लेख, “खुद को बेहतर करने की 10 आदते” पढ़ कर ज्ञान वर्धन हुआ, काफी मेहनत से लिखा गया यह लेख आनंददायक रहा ।
    धन्यवाद ।

    Reply
  2. Helpful article. It’s very relevant at this time when we are undergoing another lockdown. I agree making a to-do list definitely helps.

    Reply

Leave a Comment