सफल होने के लिए To Do List कैसे बनायें?

To Do List एक ऐसी चाबी है जिससे हम अपनी सफलता (Success) के दरवाजे खोलकर सफल बन सकते हैं। सफल होने के लिए हमें केवल वही कार्य करने चाहिए जो सफल होने के लिए जरुरी हों।

अधिकतर लोग पूरे दिन बहुत से कार्य करते हैं। उन्हें लगता है कि उन्होंने आज बहुत से कार्य कर लिए, आज का दिन तो उनके लिए एक सफल दिन माना जाना चाहिए।

to do list in hindi
To Do List

लेकिन यदि उनके दिन के कार्यों की Analysis की जाये तो आप पाएंगे कि वह लोग पूरे दिन कार्य तो करते रहे लेकिन जरुरी कार्य करना तो वह भूल ही गए।

बहुत से लोग पूरे दिन बिना मतलब के कार्य करते रहते हैं जिनका कोई Positive Result नहीं निकलता। शाम को वह पाते हैं कि इतने सारे कार्य किये लेकिन जरुरी कार्य तो वह भूल ही गए।

पूरे दिन Busy रहे लेकिन कुछ नया नहीं कर पाए, कोई Result तो हाथ लगा ही नहीं।

दोस्तों, ऐसा यदि आपके साथ भी होता है और कोई भी कार्य आपका सही समय पर पूरा नहीं हो पाता तो यह Time Management Article आपके लिए ही है।

आपकी इन सभी समस्याओं का एक ही समाधान Solution है और वह है– To Do List .

सभी सफल लोग (Successful People) इसका उपयोग करते हैं। यदि आप भी सफल होना चाहते हैं या आप एक Student हैं तो आपको To Do List बनाना आना ही चाहिए।

आइये सबसे पहले जानते हैं कि यह टू डू लिस्ट क्या होती है?

टू डू लिस्ट क्या होती है?

What Is To Do List?

To Do List एक ऐसी लिस्ट होती है जिसमे कुछ कार्य लिखे होते हैं और इन कार्यों को हमें एक दिन में पूरा करना होता है। इसे आप किसी कागज पर लिख सकते हैं।

आजकल तो लोग इसे अपने Mobile, Laptop में भी लिखते हैं। साथ ही बहुत से App भी इसके लिए आजकल आ गए हैं। लेकिन मैं आपको इसे कागज पर ही लिखने की सलाह दूंगा।

टू डू लिस्ट का अर्थ (To Do List Meaning In Hindi) बहुत से लोग बहुत जटिल तरीके से बताते हैं जिसे समझना आसान नहीं होता लेकिन मैं आपको इसे एक उदाहरण के द्वारा बताने की पूरी कोशिश करूँगा।

एक अच्छी टू डू लिस्ट कैसे बनायें?

(How To Make To Do List In Hindi)

यहाँ मैं आपको एक उदाहरण के द्वारा बताता हूँ कि एक प्रभावशाली टू डू लिस्ट कैसे बनायें? (How To Make An Effective To Do List In Hindi) यदि आपको अपना आने वाला कल सफल बनाना है तो आज ही एक पेज पर वह सभी कार्य लिख लीजिये जो आप कल करने चाहिए।

मान लीजिये कमल को कल अपने Office की एक जरुरी फाइल पूरी करनी है। उसे परसों एक शादी में जाना है जिसके लिए कल कपड़े खरीदने हैं। साथ ही कल उसने अपने बच्चों को पार्क में घुमाने का वादा किया हुआ है।

अरे! सुबह तो उसे अपने दोस्त सुरेश के घर जाकर उसे Presentation के बारे में कुछ जानकारी भी देनी है। और हाँ! रात को 7 बजे एक Business Seminar में भी तो जाना है जो एक घंटे तक चलेगा।

अब कुल 5 काम ऐसे हैं जो कमल को कल करने ही करने है कहीं वह कोई काम भूल न जाये। अब वह इसके लिए एक To Do List बना सकता है जो इस प्रकार होगी–

1- सुबह सुरेश के यहाँ जाना है।

2- ऑफिस में फाइल पूरी करनी है।

3- शाम को बच्चो के साथ 6 बजे पार्क में जाना है।

4- शाम 7:30 पर Business Seminar में जाना है।

5- सेमिनार से लौटते समय कपड़े खरीदने हैं।

यह To Do List मैंने आपको एक Example के रूप में दी है। आप अपने हिसाब से इसे बना सकते हैं।

To Do List Vs Time Table

कुछ लोग इसे टाइम टेबल की तरह मानते है जबकि आपको बता दूँ कि To Do List एक Time Table से बहुत अलग होती है।

एक Time Table में आपको वह सभी कार्य रखने होते हैं जिन्हें एक Fix Time में करना होता है जबकि To Do List में समय का कोई बंधन नहीं होता है, यहाँ समय लिख भी सकते है और नहीं भी।

Time Table का सबसे अच्छा उदाहरण Railway Time Table है जहाँ फिक्स टाइम पर Trains के आने जाने का समय लिखा होता है। जबकि एक To Do List का उदाहरण मैंने आपको दे दिया है।

कमल को कल कपड़े खरीदने हैं, यह उसने फिक्स किया हुआ है लेकिन कब खरीदने हैं, यह फिक्स नहीं किया है। उसने सेमिनार से लौटते समय कपडे खरीदे जबकि वह चाहता तो ऑफिस से लौटते समय भी खरीद सकता था।

Time Table यदि आप बनाते हैं तो वह रोज समय से पूरा हो जाये इसकी गारंटी बहुत कम होती है जबकि To Do List के पूरे होने की बहुत ज्यादा Possibility होती है।

टू डू लिस्ट एक बेहतरीन तरीका है जिससे हम कोई भी सफलता आसानी से प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि इसमें Flexibility होती है जबकि Time Table में ऐसा नहीं होता।

टू डू लिस्ट बनाने के फायदे क्या हैं?

Advantages of Creating To Do List?

दोस्तों, To Do List बनाने के बहुत से फायदे हैं जो आपको एक साधारण इंसान से सफल इंसान में बदल सकती है।—

1- रोज टू डू लिस्ट बनाने से आपके सभी जरुरी कार्य सही समय पर पूरे हो जाते हैं।

2- आप कुछ भूलते नहीं हैं क्योंकि क्या क्या करना है इसकी पूरी लिखित लिस्ट आपके पास हर समय होती है।

3- टू डू लिस्ट बनाने और इसे फॉलो करने से आपकी Productivity बढ़ जाती है।

4- To Do List बनाने से आप अपने समय का सही उपयोग (Right use of Time) कर पाते हैं और फालतू के कार्यों में आपका Time waste नहीं होता।

5- To Do List बनाने से आप कार्य समय पर पूरे न हो पाने की वजह से होने वाली Tension या Stress से बचे रहते हैं और आपको अच्छा फील होता है।

6- सभी सफल लोग इसका उपयोग करते हैं। यदि आप भी इसका उपयोग करेंगे तो सक्सेस जरूर मिलेगी।

7- To Do List बनाने और इसे फॉलो करने से आपका आत्मविश्वास (Self Confidence) बढ़ा हुआ रहता है जिसकी वजह से आप कोई भी कठिन कार्य आसानी से कर लेते हैं।

To Do List किस समय बनायें?

To Do List बनाने का सबसे अच्छा समय रात को सोने से पहले का होता है या फिर सुबह उठने के ठीक बाद का होता है।

मेरी सलाह है कि आप इसे रात को सोने से पहले अपने अगले दिन के लिए To Do List बनायें क्योंकि सोने से पहले आप जो भी करते हैं या सोचते हैं, वह आपके Subconscious Mind में चला जाता है और पूरी रात आपका Subconscious Mind इन विचारों पर कार्य करता है और दूसरे दिन सुबह से शाम तक आपके अंदर उस विचार या कार्य को पूरा करने की अंदर से प्रेरणा (Inner Motivation) मिलती रहती है।

To Do List में कौन कौन सी बातें लिखी जा सकती हैं?

दोस्तों, अधिकतर लोग सोचते हैं कि To Do List में केवल वही कार्य लिखे जा सकते हैं जो आपके ऑफिस, बिज़नेस, पढाई आदि से रिलेटेड हों। जबकि ऐसा नहीं है!

आप अपनी टू डू लिस्ट में मौजमस्ती की, कहीं घूमने जाने के बारे में भी लिख सकते हैं। यानि आप इसमें कोई भी कार्य लिख सकते हैं।

यहाँ आपको एक बहुत Important बात बता दूँ कि आप अपनी To Do List को रोज तीन भाग में लिख सकते हैं–

1- पहले भाग में और सबसे पहले आप अपने उन कार्यों को लिखिए जो सबसे जरुरी (Urgent Work) हों और दिन में सबसे पहले आपको वही कर करने हैं।

2- दूसरे भाग में आप उन कार्यों को लिख सकते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण (Important Work) तो हैं लेकिन उन्हें आप दिन में कभी भी कर सकते हैं।

3- तीसरे भाग में आपको वह सभी कार्य लिखने हैं जो आपके लिए कम महत्वपूर्ण (Less Important) हैं और उन्हें आप सभी कार्यों के बाद करना चाहते हैं।

इससे फायदा यह होगा की आपके Urgent Work हमेशा सही समय पर पूरे होंगे चाहें दिन में अचानक आने वाले व्यवधान से आप बाकि कार्य कर पाए या नहीं।

अगर किसी दिन कुछ छूट जाये तो क्या करें?

दोस्तों, जीवन में सब कुछ फिक्स नहीं होता। कभी कभी अचानक कुछ बाधाएं ऐसी भी आ जाती हैं जिसकी वजह से हो सकता है आपका कोई कार्य ऐसा रह जाये जो आपकी To Do List में शामिल हो। तो क्या करें?

तो इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि ऐसा होने पर आप उस छूटे हुए कार्य को कल की टू डू लिस्ट में शामिल कर लें और पूरा कर लें। सच कहें तो टू डू लिस्ट एक बेहतरीन तरीका है जिससे हम कोई भी सफलता आसानी से प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि इसमें Flexibility होती है जबकि Time Table में ऐसा नहीं होता।

 To Do List में एक दिन के लिए कितने कार्य होने चाहिए?

यह कोई निश्चित नहीं है कि आप अपनी टू डू लिस्ट में कितने कार्य रखें। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रत्येक कार्य पूरा होने में अलग अलग समय लेता है।

इसलिए मेरी सलाह है कि आप एक दिन में उतने कार्य रखें जो लगभग 10 घंटे में पूरे हो जाएँ। बाकि बचे समय को आप अचानक होने वाले कार्यों के लिए रख लीजिये।

इस तरह आपके सभी कार्य रोज पूरे हो जायेंगे। या आप अपनी लिस्ट में उतने कार्यों को लिखिये जितने आप कर सकते हैं। आवश्यकता से ज्यादा कार्य कभी न लें वरना आप बोर हो जायेंगे और बहुत से कार्य आपके रोज छूट जाया करेंगे।

 To Do List के लिए किन किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए?

टू डू लिस्ट बनाते समय और उसे फॉलो करते समय हमें बहुत सी सावधानियां (Precautions for To Do List) रखनी चाहिए। आइये जानते हैं कि सावधानियां क्या क्या हैं–

1- आप अपनी लिस्ट ऐसी बनाये जिसे फॉलो करते समय आप एक समय पर केवल एक कार्य ही करें। इससे फायदा यह होगा कि आप एक कार्य पर ही Focus कर सकेंगे और कार्य सही से पूरा होगा।

2- अपनी  टू डू लिस्ट में उतने ही कार्यों को रखे जितने आप एक दिन में कर सकते हों।

3- मेरी सलाह है आप अपनी  टू डू लिस्ट को एक पेपर पर ही रखें। मोबाइल या किसी लैपटॉप में न लिखें। यकीन मानिये इससे आपको बहुत फायदा होगा।

4- रोज अपनी टू डू लिस्ट की समीक्षा (Analysis) करें ताकि पता चल सके की कौंन कौन से कार्य पूरे हो गए और कौन से कार्य रह गए।

5-  टू डू लिस्ट में आप रोज कुछ नया और अच्छा करते रहें। लिस्ट को लेकर बिलकुल भी कठोर न बने। यदि जरुरी हो तो कुछ Cut या Paste भी किया जा सकता है।

6- अपनी टू डू लिस्ट को हमेशा अपने साथ लेकर चलें और जो कार्य होते जाएँ उन्हें काटते जाएँ।

7- जब आप अपने Urgent Work कर रहे हों तो अपने Mobile को Silent mode पर रखे या उसे ऑफ कर लें।

8- सबसे बड़ी सावधानी यह रखें कि जब भी आपको लगे की To Do List को फॉलो करते समय आपकी Productivity बढ़ नहीं रही है या आपको इससे कोई फायदा नहीं हो रहा है तो तुरंत सावधान हो जाएँ और समझें कि कहीं कोई कमी रह रही है। समीक्षा करें, कमी को पता करें और उसे जल्दी से जल्दी फिक्स (Finish) कर लें।

————-*******————

दोस्तों! यह How To Create To Do List In Hindi आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “How To Make An Effective To Do List for Work In Hindi” आपको अच्छा लगा तो आप इन हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

10 thoughts on “सफल होने के लिए To Do List कैसे बनायें?”

  1. Preparing a list of things one needs to get done is important. It keeps track on activities. Mind does not stray into unnecessary things.

    Reply

Leave a Comment