तू सफलता की कहानी लिख | Best Poem For Youth

Poem For Youth Power : यदि किसी देश के युवाओँ (Youths) को सफलता की चाशनी में डूबी हुई जिंदगी पसंद है तो उस देश को हर क्षेत्र में सुपर पावर बनने से कोई रोक नहीं सकता।

जिस जगह पर नौजवानों की भीड़ आपस में सकारात्मक प्रतियोगिता (Positive competition) करते हुए, मन में कुछ कर गुजरने का जुनून (Passion) लिए हुए जब आगे की ओर बढ़ती है तो सफलता की आंधियां चलने लगती हैं।

poem for youth hindi
Poem For Youth

भारत देश में दुनिया के सबसे ज्यादा युवा उम्र (Young age) के लोग रहते हैं जिससे यह साफ़ पता चलता है कि भारत की रगो में नया खून बह रहा है जो बड़ी से बड़ी सफलता (Big Success) पाने और बड़ी से बड़ी परेशानी का सामना करने की हिम्मत रखता है।

कितना अच्छा हो कि देश के इन यूथ पावर के मन में जोश भरकर इन्हें सही दिशा में जाने को प्रोत्साहित (Inspire) किया जाये!!!

कितना अच्छा हो कि आज के नौजवानों को इतिहास पढ़ना नहीं बल्कि इतिहास लिखना सिखाया जाये !!!

तो देर किस बात की है। आओ! आज देश के युवाओं के लिए एक जोश से भरी कविता (Poem for Youth of India) लिखते हैं।

ऐसी प्रेरक कविता (Motivational Poem) जो देश के प्रत्येक युवा के मन में सकारात्मक हलचल पैदा कर दे।

खुद का इतिहास लिखना बहुत बड़ी बात है और आज के युवा इसे बहुत अच्छी तरह लिख सकते हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि इंटरनेट और तकनीकी से भरी आज की इस दुनिया में कुछ कर गुजरने के बहुत से अवसर मौजूद हैं।

आज की कविता उन सभी युवाओं के लिए (Poem for Youth in Hindi) है जो जीवन में सफलता पाना चाहते हैं।

सफलता पाना और अपने परिवार व देश का नाम रोशन करना हर युवा का सपना होता है। आज हम युवाओं के इस सपने को पंख देना चाहते हैं ताकि उनका यह सपना साकार हो सके।

आज युवाओं के लिए कविता (Poem for Youth Day) लिखते समय हमने “लिख” शब्द का बहुत प्रयोग किया है। यहाँ लिखने का मतलब किसी पेन या पेंसिल से लिखना नहीं है बल्कि अपने सकारात्मक कार्यों से जीवन में सफलता अर्जित करने (Achieve success in life with positive actions) से है।

यह युवाओं के लिए कविता (Poem For Youth Powerउनके अंदर Positive Feeling लाने के लिए लिखी गयी है। यदि आप एक युवा हैं या खुद को एक युवा की तरह महसूस करते हैं तो कृपया इस प्रेरक कविता को ध्यान से पूरा पढ़िए और खुद के लिए और अपने देश के लिए कुछ अच्छा कीजिये-

देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक कविता

Inspirational Poem for Youth of India

एक नया गान लिख,

मन का अभिमान लिख,

खुद की नई पहचान लिख,

नया नया विहान लिख,

तू लिख !

——–*******——–

बाजुओं का जोर लिख,

अंदर का शोर लिख,

खुद को “ना कमजोर” लिख,

सफलता की कहानी लिख,

तू लिख !

——–*******——–

उत्साह का उबाल लिख,

दुनिया का हाल लिख,

आकाश लिख, पाताल लिख,

रूप को विकराल लिख,

तू लिख !

——–*******——–

नदी का बहाव लिख,

प्रकृति से लगाव लिख,

“मैं” का भाव लिख,

आत्मा से जुड़ाव लिख,

तू लिख !

——–*******——–

मौसम का बदलना लिख,

हवाओं का चलना लिख,

बर्फ का पिघलना लिख,

परबत का संभलना लिख,

तू लिख !

——–*******——–

राजनीति की बिसात लिख,

धर्म अधर्म की बात लिख,

आदमी की औकात लिख,

महिलाओं के जज़्बात लिख,

तू लिख !

——–*******——–

सच को सच लिख,

गलत को गलत लिख,

न्याय का पक्ष लिख,

कानून का अक्ष लिख,

तू लिख !

——–*******——–

भ्रष्टाचार के खिलाफ लिख,

हर बात बेबाक लिख,

निडरता के साथ लिख,

देश के हालात लिख,

तू लिख !

——–*******——–

जनता की आवाज लिख,

सरकार के काम काज लिख,

युद्ध का आगाज लिख,

आंदोलन का अंदाज लिख,

तू लिख !

——–*******——–

छात्रों के आक्रोश लिख,

युवाओं के जोश लिख,

आवाज को बुलंद लिख,

काव्य लिख, छंद लिख,

तू लिख !

——–*******——–

By- Raj Kumar Yadav

Email : [email protected]

युवाओं के लिए हिंदी कविता (Poem for Youth In Hindi), यह कविता हमें राज कुमार यादव जी ने भेजी है जो गोपालगंज, बिहार से हैं। राज जी को कवितायेँ और गीत लिखने का बहुत शौक है। राज कुमार जी का बहुत बहुत धन्यवाद ! हम राज कुमार जी को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनायें देते है।

————*******————

दोस्तों! यह Best Inspirational Poem for Youth of India In Hindi आपको कैसी लगी? यदि यह “Poem on Youth Day” आपको अच्छी लगी तो आप इस हिंदी कविता को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें!

हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

4 thoughts on “तू सफलता की कहानी लिख | Best Poem For Youth”

  1. बहुत ही बढ़िया ही है हम इसे रोज पढ़ना चाहिए और और लिखना शुरू कर देना चाहिए

    Reply

Leave a Comment