मेडिटेशन कैसे करें? 12+ बेहतरीन तरीके | How To Do Meditation

How to do Meditation In Hindi : हमारे आजकल के जीवन में भागदौड़ भरी दिनचर्या (Busy Routine) और असंतुलित रिश्तों ने जो तनाव पैदा किया है उससे मानसिक तनाव (Mental stress) बढ़ता चला जा रहा है।

इस तनाव ने बहुत से लोगों के जीवन को उलझा कर रख दिया है और हममें से अधिकतर लोग इस उलझन से जल्दी निकल नहीं पाते हैं। जीवन में ये उलझन हमें काफी गहरे स्तर पर प्रभावित कर रहा है।

how to do meditation hindi
How to do Meditation

आइये सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि हम जीवन के किसी भी क्षेत्र में हम उलझते ही क्यों है?

आखिर हमारे मानसिक उलझन की शुरुआत कहाँ से होती है?

हम अपनी उलझनों और तनाव से बाहर क्यों नहीं निकल पाते?

आखिर इन उलझनों का बीज आता कहाँ से है? यह सब जानना जरुरी है और यह हमें जान लेना चाहिए।

हमारे ब्रेन को मेडिटेशन की जरूरत क्यों है?

Why Need Meditation

हमारा ब्रेन का जो mechanism है वो certain input पर काम करता है। यह डाटा जो हमारे ब्रेन में आता है वह हमारे परिवेश से, हमारे माता पिता से, शिक्षक से, वो किताबें जो हम पढ़ते हैं, वो movie जो हम देखते हैं, हमारे चारों ओर रह रहे लोगों के वो विचार जिनके साथ हम रहते हैं और बात करते हैं

इन सभी sorces से हमारा माइंड डाटा लेता रहता है और अपने अंदर फीड कर लेता है। इन सब कारणों और विचारों से हमारे अंदर फीलिंग अर्थात perception create होती है और इससे हमारा Attitude बनता है। इस Attitude से ही हम दुनिया को देखते हैं

अब प्रॉब्लम तब शुरू होती है जब हमारे perception अर्थात attitude negative तैयार होता है, जिसकी वजह से सीमित सोच (limited thinking) हमारे अंदर आती है।

Limited thinking होने की वजह हम हर चीज की असीम संभावनाओं (limitless possibilities) को देख नहीं पाते हैं। इससे हमारा दिमाग सीमित और कुछ खास विचारों के गुच्छों (Bunches of ideas) में अटका रहता है।

हम इन विचारों से बाहर सोच ही नहीं पाते और इन्हीं में अटके रहते हैं। हम न ही नए अवसरों (New Opportunities) को नहीं पहचान पाते और न ही अपनी समस्याओं का सही समाधान खोज पाते हैं।

जिसकी वजह से हमारे दिमाग में एक समस्या पैदा होती है, वह है- तनाव (Tension), काम में मन न लगना आदि।

यह जो प्रॉब्लम है, जब आती है तो अपना सोल्युशन साथ में लाती है, बस उसे पहचानने की जरुरत है। हमारी इन समस्याओं का भी बहुत अच्छा, सरल और सहज उपचार है, वो है- ध्यान (Meditation)

ध्यान जिसे इंग्लिश में मेडिटेशन (Meditation) कहते हैं। यह हमारे तनाव, हमारी समस्याओं और हमारे अंदर मौजूद बुराइयों के खिलाफ बहुत कारगर शस्त्र है

हमारे मन के नकारात्मक विचारों के लिए मेडिटेशन एक बहुत कारगर दवा है। ध्यान हमें फर्श से अर्श तक जाने तक का रास्ता देता है।

मेडिटेशन हमारी locked energy को अनलॉक कर के असीम संभावनाएं (Limitless possibilities) और असीम सकारात्मक ऊर्जा (Infinitely positive energy) देता है।

Meditation इंसान को लिमिटेड से unlimited बनाता है। यदि हम सही Meditation, सही तरीके से हर रोज कुछ समय करते हैं तो यह हमारे अंदर से Negative Energy को बाहर निकालकर Positive Energy को हमारे अंदर भर देता है।

मैडिटेशन करने से तनाव दूर रहता है और अच्छे विचार हमारे दिमाग में जन्म लेते हैं। कुल मिलाकर मेडिटेशन हमारे सामने के सफलता के उन रास्तों को खोल देता है जो अब तक बंद थे।

Meditation के इतने सारे फायदे होने के बाद भी कितने लोग इसके फायदे से वंचित रह जाते हैं। और इसका बस एक ही कारण है, वह यह कि उनको पता ही नहीं है कि–

ध्यान क्या है? (What is Meditation) और ध्यान कैसे करते है? (How to do Meditation)

तो आइए आज के इस आर्टिकल में हम ध्यान क्या है? (Meaning of Meditation) ध्यान कैसे करते हैं? (How to Meditate)

ध्यान की विधियां कितनी हैं? (How much are the methods of meditation)

एक newbie के लिए ध्यान की कौन सी विधि सही रहेगी? (Meditation Techniques for Beginners)

अगर आप नया नया ध्यान शुरू करते हैं तो आपको ध्यान कैसे शुरू करना चाहिए? (How to start Meditation)

इस आर्टिकल में इन सारे सवालों को कवर करेंगे। तो चलिए शुरू करते है:-

ध्यान क्या है?

Meaning of Meditation

English में एक Quotes है:-

“Meditation is a journey from the complexity of the mind to the simplicity of the heart”

“ध्यान मन की जटिलता से दिल की सरलता की यात्रा है।”

बस इस छोटे से sentence में मेडिटेशन क्या है? बड़े आसान और सरल तरीके से समझा दिया गया है।

जब कोई पहली बार मेडिटेशन के बारे में सुनता है, तो पहली बार ही उसके दिमाग ऐसी image बनती है, जैसे meditation बहुत complex process है।

मेडिटेशन जैसे किसी रॉकेट साइंस की तरह जटिल है। लेकिन सच तो ये है कि मेडिटेशन तो piece of cake है। यह काफी आसान है।

जैसे ऊपर के quotes में कहा भी गया है कि मेडिटेशन एक यात्रा है। कहां से कहां तक? तो बस मन की जटिलता से हृदय की सरलता तक का। हृदय की सरलता का मतलब है सरल, अच्छे, पॉजिटिव विचारों वाला Tension Free मन।

एक जीवन का असली आंनद तब ही आता है जब mind calm, हृदय सरल और आत्मा सहज हो। तब यह जीवन फूल की तरह खिल जाता है और वातावरण में और जीवन में खुशबू बिखेरने का काम करता है। तब सफलता दूर नहीं रहती।

Meditation के बारे में हम कुछ और प्रमुख हस्तियों के Quotes देखते है, तब हम आगे बढ़ते हैं-

“Meditation is the key to energy” -Rajnikant

“Meditation एक जिम की तरह है जो इनसाइट और calm के पावरफुल मानसिक मांसपेशियों को विकसित करता है” -Ajahm brahm

“Meditation सारे तनावों से आजादी दिलाने वाला इकलौता जरिया है” -Sadhguru

“Meditation का मतलब उन सभी दीवारों को तोड़ना होता है, जो अवचेतन अवस्था में बनी होती है”– Sadhguru

ध्यान करने के फायदे क्या हैं?

Meditation Benefits

Meditation क्यों करना चाहिए? (Why do Meditation) और मेडिटेशन के कौन कौन से फायदे हैं? (What are the benefits of Meditation) ये सवाल अक्सर हर किसी के मन में आते हैं।

वैसे मेडिटेशन के बहुत सारे फायदे है। इनमें से कुछ फायदे निम्नलिखित है:-

1. Meditation करने से जीवन में खुशहाली आती है और तनाव कम होता है।

2. मेडिटेशन हमें अपने लक्ष्य के प्रति क्लियर विजन देता है।

3. मेडिटेशन (खुद से की जाने वाली नकारात्मक बातें) Negative self talk को कम करता है, और Negative emotion को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4. मेडिटेशन से इमेजिनेशन और क्रिएटिविटी increase होती है।

5. मेडिटेशन कई सारे बीमारियों से लड़ने में भी हमारी मदद करता है। जैसे -Anxiety, Ashtma, cancer, depression , sleep problems, tension, headache, high blood pressure etc.

6. Meditation हमें खुद से रूबरू (खुद से पहचान) कराता है और जीवन के उद्देश्य को खोजने में मदद करता है।

7. मेडिटेशन से हमारी memory sharp होती है।

8. मेडिटेशन हमारी Productivity को boost करने में मदद करता है।

9. मेडिटेशन से Immune system boost होती है।

10. मेडिटेशन Attention span और एकाग्रता (concentration) बढ़ाता है।

11. मेडिटेशन हमारे अंदर दयालुता का बीज (Seed of Mercy) बोता है, और बाहरी दुनिया के साथ साथ आंतरिक दुनिया से भी हमारा संबंध मधुर बनाता है।

12. Meditation हमारे निर्णय लेने की ability को enhance (बढ़ाता) करता है।

अब हम जानते है कि-

मेडिटेशन करने की कौन कौन सी विधियां है?

Meditation Techniques

वैसे तो meditation करने की बहुत सारी विधियां हैं लेकिन हम यहाँ कुछ अच्छी, सरल और कारगर विधियां आपको बताने जा रहे हैं:-

1. Guided meditation

Guided meditation में हम किसी गुरु या मेडिटेशन इंस्ट्रक्टर द्वारा बताये गए निर्देशों का पालन करते हैं। वो लोग जो मेडिटेशन नया नया शुरू करते हैं, उनके लिए यह काफी सही होता है।

The Budda and the badass और The code of extraordinary mind के author और Mindvalley के CEO और फाउंडर के 6 phase meditation हम कर सकते हैं।

यह बहुत सिम्पल और लाभकारी है। यह 18-21 मिनट लंबा है, इसे हम सुबह या रात में सोने से पहले कर सकते हैं।

आप ये दोनों किताब यहां से खरीदकर पढ़ सकते है–

Code of Extraordinary Mind

The Buddha and The Badass

2. Mantra Meditation

Meditation की इस विधि को भी बड़ी सहजता और सरलता के साथ किया जा सकता है। इस विधि में कुछ खास मंत्रों को माइंड में दोहराते हैं। आइये जानते हैं कि आप लोग इस मेडिटेशन को कैसे करें। (How to Meditate for Beginners)

Innercise के लेखक John asssaraf कहते है :-

“मेडिटेशन करते समय सांसों की बहुत बड़ी भूमिका होती है।” जब हम आते जाते सांसों को observe करते हैं तब हम-

सांस लेते समय = I breathe in calmness (मतलब आप सांस लेने के साथ शांति का अनुभव अपने अंदर खींच रहे हैं।)

सांस छोड़ते समय = I breathe out anxiety (मतलब आप सांस छोड़ने के साथ अपनी सभी चिंताओं को बाहर छोड़ रहे हैं।)

सांस लेते समय = I breathe in calmness

सांस छोड़ते समय = I breathe out fear

सांस लेते समय = I breathe in calmness

सांस छोड़ते समय = I breathe out tension

मन में इसे दोहरा सकते है। इसके अलावा कुछ और मंत्र है उसको भी मन में दोहरा सकते हैं।

Example- I am a Successful person.

I am Limitless.

I am Universal. Etc.

आप अपने हिसाब से कोई भी मंत्र ले सकते हैं और वह किसी भी भाषा में हो सकता है जिसमे आपको अच्छा लगे।

3. Visualisation Meditation

Visualisation एक बहुत अच्छी क्रिया है। आइये जानते हैं कि यह Meditation Kaise Kare. इस ध्यान की इस विधि में हम सबसे पहले मेडिटेशन पोज में बैठ जाते हैं, और शांभवी मुद्रा या ज्ञान मुद्रा लगा लेते हैं

इसके बाद हैं अपने माइंड में समुद्र का खूबसूरत किनारा या फूलों का बगीचा आदि visualise करते हैं। और इसके साथ हम जिस जगह को हम अपने अपने माइंड में visualise करते हैं वहां की शांति और सुंदरता, शुद्धता और ताजगी को अपने अंदर फील करते हैं

यह मेडिटेशन इमेजिनेशन पॉवर को बढ़ाता है और इसे next level पर लेकर जाता है।

4. Sound of Silence Meditation

इंडिया के बड़े लाइफ गुरु, मोटिवेशनल स्पीकर, Entrepreneur, Youtuber और Image Bazar के फाउंडर संदीप माहेश्वरी Sound of silence meditation को सबसे effective meditation में से एक मानते है।

Sandeep Sir अपने मोटिवेशनल सेशन में Sound of Silence Meditation को कराते भी हैं

इस विधि में हमको एक शांत स्थान पर बैठ कर सांसों को observe करते हुए एक हल्की और पतली साउंड को सुनने की जरूरत होती है।

शुरु शुरु में यह साउंड हमें नहीं सुनाई देता है, कुछ समय के अभ्यास के बाद यह हमें सुनाई देने लगता है।

Sound of silence meditation की सबसे खास बात यह है कि यह मेडिटेशन हम कहीं भी और कभी कर सकते है।

ध्यान करने के अन्य तरीके

Others Types of Meditation

इन सभी मेडिटेशन के अलावा और भी मेडिटेशन के तरीके (types of meditation) हैं:-

5- Mindfulness Meditation,

6- Relaxation Meditation,

7- 7 chakra Meditation,

8- Tai chi Meditation,

9- Awareness Meditation,

10- Consciousness Meditation,

11- Spiritual Meditation,

12- Focused Meditation,

13- Movement Meditation,

14- Transcendental Meditation etc.

अब इतना सब मेडिटेशन के बारे में जानने के बाद हो सकता है कि कई लोग अब मेडिटेशन करना शुरू करें।

या वो लोग जो newbie हैं जिनको समझ नहीं आता है कि मेडिटेशन शुरू कैसे करे? (How to start Meditation)

आप ईशा क्रिया से भी शुरू कर सकते हैं- ईशा क्रिया step by step नीचे बताया गया है। हम सबसे पहले कुछ ईशा क्रिया के बारे में जान लेते हैं

ईशा क्रिया के स्टेप्स

How to do Meditation Step by Step

Inner Engineering, Death, “जो चाहो वो पा लो” के author और ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सदगुरु ने इस क्रिया को क्रिएट किया है। और वो अपने Inner Engineering session में इसे कराते भी है। ईशा क्रिया बहुत सिंपल है-

  • सबसे पहले एक शांत जगह की तलाश करें।

  • वहां पर क्रॉस लेग या पद्मासन में बैठ जाएं।

  • अपने रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें।

  • दोनों हाथों की तर्जनी और अंगूठा को मिलाते हुए ज्ञान मुद्रा बनाए।

  • अपने चेहरे को थोड़ा ऊपर उठाए, और एक बात का ध्यान रखें कि आप जब भी मेडिटेशन करें तो आपका चेहरा हमेशा पूर्व दिशा की तरह होना चाहिए।

  • आंखें बंद करें और अपने ध्यान को दोनों भौंहों के बीच केंद्रित करें। सांसों को ढीला छोड़ दें।

  • सांस लेते समय “मैं शरीर नहीं हूँ।” और सांस छोड़ते समय ” मैं मन भी नहीं हूँ।” ऐसा मन में बोलें।

  • यह प्रक्रिया कम से कम 7-10 minute करे।

  • उसके बाद ॐ की ध्वनि निकालें, और इसे लंबा खींचें।

यह 12-15 मिनट लंबा हो सकता है, अपने अभ्यास के अनुसार इस टाइम को बढ़ा भी सकते हैं।

आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में मेडिटेशन की जरुरत और ज्यादा बढ़ गई है। और फिर से अपने देश में मेडिटेशन की चलन आ रहा है। फिर से लोग ध्यान को अपना रहे हैं। तो आप पीछे क्यों रहें। आज से ही मेडिटेशन शुरू कर दें।

यदि आप सद्गुरु की बेहतरीन किताबें पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ से खरीदकर पढ़ सकते हैं–

Read SadGuru Books

————-*******————

दोस्तों! यह लेख How to do Meditation Step by Step for Beginnersi In Hindi आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें।

हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

11 thoughts on “मेडिटेशन कैसे करें? 12+ बेहतरीन तरीके | How To Do Meditation”

  1. ध्यान के बारे में बहुत उपयोगी और सविस्तर जानकारी देने के लिए धन्यवाद।

    Reply
  2. मैडिटेशन से बढ़कर दिमाग को शांत कोई नहीं कर सकता है लेकिन सवाल ये उठता है की सही ध्यान का अभ्यास कैसे करे. हर व्यक्ति के लिए ध्यान की एक ही विधि काम नहीं करती है. आपने ध्यान को लेकर काफी अच्छी जानकारी शेयर की है धन्यवाद

    Reply
  3. अपने बहुत ही अच्छी जानकारी साँझा की है आपके इस पोस्ट को पढ़कर बहुत अच्छा लगा और इस ब्लॉग की यह खास बात है कि जो भी लिखा जाता है वो बहुत ही understandable होता है.

    Reply

Leave a Comment