Diwali Songs In Hindi | मनमोहक दिवाली के गीत

Diwali Songs जब गाये जाते हैं तो ऐसा लगता है जैसे शब्दों की फुलझड़ियाँ चारो ओर चमक रही हैं। यह एहसास गुलाबी ठण्ड के आने का एहसास होता है।

ऋतु परिवर्तन का यह सुन्दर समय सभी के मन में खुशियों के लड्डुओं को फोड़ जाता है। आओ! क्यों न इस दिवाली के पर्व पर गीत (Diwali Ka Geet) गुनगुनाया जाए।

diwali songs hindi
Diwali Geet

तेज हवाओं और साथ में मदमस्त कर देने वाली बारिश के मौसम के बाद जब शांत और सुहाना मौसम आता है तब दिवाली का त्यौहार (Diwali Festival) आता है।

यह सभी के दिलों में प्रकाश की बारिश कर देता है। तो क्यों न इस पर्व पर दिवाली गीत (Deepawali Song) गाया जाये।

नए नए सामानों को अपने घर में लोग बस इसी उम्मीद से लाते है कि उनका पूरा साल नए नए विचार,कार्यों और खुशियों (Happy Diwali) से भरा हो। घरों की साफ़ सफाई और रंग रंगाई करते भारत के लोग मानों ऐसा लगता है जैसे गंदगी को अब दूर जाना ही होगा।

आओ! तो क्यों न हम सभी अपने मन की गंदगी (Negative Thoughts) को भी साफ़ कर दें और गायें कुछ ऐसे दिवाली लोक गीत (Deepavali Songs) जो मन को शुद्ध कर दें।

रंग बिरंगे दीयों की रौशनी जब चारों ओर जगमगाती है तो ऐसा लगता है जैसे अंधकार अपना मुँह छिपाने को जगह खोज रहा हो। पटाखों की रोशनी के सामने अंधकार अपने घुटने टेक बेरंग हो जाता है, मिठाइयों और पकवानों की खुशबू से तो बस मन प्रसन्न हो जाता है।

तो क्यों न आओ! और ऐसे दिवाली गाने (Diwali Song In Hindi) गाये जाएँ जो इन सबका मजा दुगना कर दें।

आइये, आपको दिवाली के पावन अवसर पर एक दिवाली गीत (Diwali Songs) और एक दिवाली लोकगीत (Dipawali Songs In Hindi) पढ़ने को दिया जाये ताकि आप उसे गुनगुना सकें–

दीपावली पर गीत

(Diwali Songs In Hindi)

रौशन जग संसार है,

चारों ओर बहार है,

झूमो-नाचो-गाओ भाइयों,

दीपावली का त्यौहार है।

———*******——–

चौक चौराहे साफ कर लो,

चमका लो अपने घर को,

सुंदर घर और द्वार है,

सफेदी की चमकार है,

झूमो-नाचो-गाओ भाइयों,

दीपावली का त्यौहार है।

———*******——–

छत पे मोमबत्तियां सजी हुई हैं,

चाइनीज लाइटें जल रही हैं, 

दिन पूछो तो रविवार है,

सबके दिल में प्यार है,

झूमो-नाचो-गाओ भाइयों,

दीपावली का त्यौहार है।

———*******——–

गांव गांव में बात चली है,

दीया बनके रात जली है,

बाजार में भीड भाड है,

खिल उठा बाजार है,

झूमो-नाचो-गाओ भाइयों,

दीपावली का त्यौहार है।

———*******——–

आसमान चमक रहा है,

धरती पे भी धूम मचा है,

फूलझडी की फुहार है,

चरखी भी तैयार है,

झूमो-नाचो-गाओ भाइयों,

दीपावली का त्यौहार है।

दीपावली पर लोक गीत

(Diwali Songs In Hindi)

आयो रामचंद्र जी अवध में,

मनी सगरो दीपावली अवध में,

ए सखि सुनियो, ओ सखि सुनियो।

सखि से मिलें सखि अवध में,

आयो रामचंद्र जी अवध में,

मनी सगरो दीपावली अवध में।

———*******——–

बरसन की कारी बदरी छंटी हैं,

घर घर खुशी की मिठाई बंटी हैं,

झूमे नगर बस्ती अवध में,

आयो रामचंद्र जी अवध में,

मनी सगरो दीपावली अवध में।

———*******——–

घी के दीए जलइयो मित्रों,

नचियो और गइयो मित्रों,

तैयार है गायन मंडली अवध में,

आयो रामचंद्र जी अवध में,

मनी सगरो दीपावली अवध में।

———*******——–

सीता, लक्ष्मण संगे राम जी पधारे,

सुग्रीम, अंगद, हनुमान जी पधारे,

लौटी है भाग्य लक्ष्मी अवध में,

आयो रामचंद्र जी अवध में,

मनी सगरो दीपावली अवध में।

————-*******————

यदि आप दिवाली के लिए कविता पढ़ना चाहते हैं तो इसे जरूर पढ़ें–

Poem On Diwali In Hindi | दिवाली पर हिंदी कविता

By- Raj Kumar Yadav

Email : [email protected]

दिवाली लोकगीत (Diwali Songs In Hindi), यह दिवाली गीत हमें राज कुमार यादव जी ने भेजी है जो गोपालगंज, बिहार से हैं। राज जी को कवितायेँ लिखने का बहुत शौक है। राज कुमार जी का बहुत बहुत धन्यवाद ! हम राज कुमार जी को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनायें देते है।

————-*******————

दोस्तों! यह Best Diwali Song In Hindi आपको कैसे लगे? यदि यह Diwali Hindi Songs आपको अच्छे लगे तो आप इन दीपावली हिंदी गीत को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

Leave a Comment