कार्य के प्रति Positive Attitude कैसे अपनाएं?

आपने कभी बच्चों को खेलते देखा है? कितनी मस्ती से खेलते हैं। उनके खेल खेल में ही 2 से 3 घंटे कहाँ गुजर जाते हैं, पता ही नहीं चलता।

कभी कभी तो जब उनकी छुट्टी होती है तो उन्हें पूरा दिन खेलते हुए हो जाता है और न ही उन्हें थकान (Fatigue) होती है और न ही भूख प्यास लगती है।

positive attitude to work hindi
Positive Attitude

अब यदि बच्चो से कह दिया जाये की 2 घंटे स्टडी कर लो तो पढ़ाई से बचने के तरह तरह के बहाने (Excuses) बताने लगते हैं। कभी उन्हें भूख लगती है तो कभी टॉयलेट आती है। यह 2 घंटे उन्हें दो दिन के बराबर लगने लगते हैं। ऐसा क्यों होता है?

आप खुद ही देख लो जब बात मूवी की होती है तो 3 घंटे कब निकल जाते हैं, पता ही नहीं चलता और जब घर के किसी काम की बात आये तो उतना समय (Time) बहुत बड़ा समय लगता है। क्यों! ऐसा होता है न! आखिर ऐसा होता क्यों है?

दोस्तों ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब हम कोई मनपसंद कार्य (Favorite work) कर रहे होते हैं तो समय कब गुजर जाता है, पता ही नहीं चलता और जब हम बिना पसंद का कोई कार्य करते हैं तो थोड़ा सा समय भी बहुत ज्यादा लगता है।

समय तो वही है, बस उसके प्रति नजरिया (Attitude for Time) बदल जाता है।

God ने हमें भरपूर और एक सा समय दिया है। अब इस समय के प्रति हमारा Attitude कैसा होता है, यह हमारे ऊपर है।

कुछ लोग इसको एन्जॉय के साथ जीते हैं अर्थात कार्य के प्रति Positive Attitude रखते हैं, तो कुछ लोग मजबूरी के साथ जीते हैं अर्थात वह कार्य के प्रति Negative Attitude रखते हैं।

जब आप कोई मनपसंद कार्य कर रहे होते हैं तो आप एक लय में होते हैं, पूरी तरह से उस कार्य में डूबे (Concentrate) हुए होते हैं। इस समय आपका काम कम मेहनत के साथ बहुत बेहतरीन होता है और थकान भी बहुत कम होती है।

अगर इसको एक नियम मान लें तो इससे बहुत आसानी से सफलता (Success) प्राप्त की जा सकती है। आइये जानते हैं कैसे?

इस नियम को ध्यान में रखते हुए आप अपना Career ऐसे कार्य में बनायें जो आपको बहुत पसंद है।

या फिर यदि आप जॉब या बिज़नेस पहले से कर रहे हैं जो आपको पसंद नहीं तो आपके पास कार्य के प्रति Positive Attitude रखने के दो रास्ते हैं–

1- पहला, आप अपना जॉब या बिज़नेस बदल दें और वह जॉब या बिज़नेस करें जो आपको पसंद है।

2- दूसरा, अगर आप अपनी जॉब या बिज़नेस बदल नहीं सकते तो आप उसे ही पसंद करना शुरू कर दें।

आइये आपको एक उदाहरण देकर बताता हूँ–

मान लिया कि आप एक जॉब करते हैं और आपका मन उस जॉब में लगता है अर्थात आपका Positive Attitude है, तब तो आपको प्रमोशन पाने में और उसमे सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता।

लेकिन यदि आपका मन उस जॉब में नहीं लगता है अर्थात Negative Attitude है तो आप एक या दो घंटे में ही थकान महसूस करने लगते हैं। ऑफिस के कार्यों को कल पर टालते (Postponed) रहते हो।

आइये जानते हैं कि ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए। ऐसे में आप अपने साथ ही प्रतियोगिता (Competition) का सकते हैं। मान लिया आपने आज 2 घंटे काम किया तो खुद से प्रतियोगिता करते हुए सोचिये कि आप कल आज से ज्यादा कार्य करेंगे। ऐसा आप हर रोज कर सकते हैं।

अब वही कार्य आपको एक गेम लगने लगेगा और आपका उस कार्य में मन लगने लगेगा। आपके अंदर Positive Energy आने लगेगी, साथ ही Work के प्रति आपका Attitude भी Positive होने लगेगा।

जॉब से रिलेटेड आप जो भी कार्य करें उसे दिलचस्प (Interesting) बनाने की पूरी कोशिश करें। अपने काम को आप जितना ज्यादा दिलचस्प बनाएंगे, वह उतना ही ज्यादा बेहतरीन होता जायेगा।

अगर आपका काम कुछ ऐसा है जिसमे आपका बिलकुल भी मन नहीं लगता यानि वह कार्य आपको बहुत ही ज्यादा बुरा लगता है और बहुत कोशिश के बाद भी आप उसमे मन नहीं लगा पा रहे हैं तो आप अपने किसी दोस्त से मदद लें या किसी एक्सपर्ट की मदद लें।

अपने कार्य में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए या कार्य के प्रति सकारात्मक नजरिया (Positive Attitude to Work) अपनाने के लिए आप और भी कार्य कर सकते हैं जैसे कि–

1- जैसा कि मैंने बताया, आप खुद से प्रतियोगिता कर सकते हैं। अपने आज के कार्य को कल के कार्य से तुलना कर सकते हैं। आज जितना कार्य किया आने वाले कल में उससे ज्यादा कार्य करने की ठान लो।

2- कार्य पूरा होने पर आप खुद को पुरुस्कार (Prize) दे सकते हैं। मान लिया आज आपको ऑफिस की एक फाइल पूरी करनी है तो आप यह सोचो कि यदि आपने यह कार्य सही से कर लिया तो आप खुद को पुरुस्कार के रूप में कहीं अच्छी जगह डिनर पर ले जायेंगे। इससे आपको मोटिवेशन मिलेगा और आप Full Energy और positive Attitude से भर जायेंगे।

3-  आपका जिस काम में मन नहीं लग रहा तो उसके रिजल्ट के बारे में बार बार सोचें। जैसे यदि आप IAS की तैयारी कर रहे हैं तो आप सोचें कि अगर आप एक IAS Officer बन गए तो आपको कैसा लगेगा। यानि आपको कार्य करते समय अपने लक्ष्य (Goal) के बारे में सोचना चाहिए। इससे आपकी हिम्मत (Courage) बढ़ेगी, आप Inspire हो जायेंगे।

4- आपका मन जिस कार्य में नहीं लग रहा है उस कार्य को करने का तरीका आप बदल सकते हैं। उस कार्य को आप अपने तरीके से करने की आदत बनायें। इससे आपको उस कार्य को करने में मन लगेगा और आपको Inspiration भी मिलेगा।

5- आपका जिस कार्य में मन नहीं लग रहा, उस कार्य को आप एक खेल के रूप में मानकर भी उसे मनपसंद बना सकते हैं। उस कार्य में प्रत्येक दिन कुछ न कुछ क्रिएटिव करते रहें। Creativity से कार्य में मन भी लगता है और काम की क्वालिटी भी बहुत अच्छी आती है।

दोस्तों! आशा करता हूँ अब आपको समझ आ गया होगा कि आपको कैसे मन न लगने वाले कार्य को मनपसंद बनाना है और Work के प्रति Positive Attitude बनाना है।

ऊपर बताये गए नियमो को भूलें नहीं और लगातार इनका उपयोग करते रहें। परिणाम के रूप में आप पाएंगे कि आप सफलता की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। और कुछ ही समय में आपको आपकी मनपसंद मंजिल (Favorite Goal) भी मिल जाएगी।

यहाँ एक ही सफलता का सूत्र (Success Formula) है कि जीवन में जो भी काम करो अपना मनपसंद करो और अगर मनपसंद कार्य न मिल पाए तो बिना पसंद के कार्य को ही मनपसंद बना लो।

————-*******———— 

दोस्तों! यह Best Self Improvement Article आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “How to Adopt Positive Attitude to Work” आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

4 thoughts on “कार्य के प्रति Positive Attitude कैसे अपनाएं?”

Leave a Comment