Morning Routine जो आपको सफल बना देगा

Morning Routine in Hindi : सबको एक ही जिंदगी मिली है। इसी जिंदगी में हम सबको सब कुछ कर लेना है, इस जिंदगी में सबके अपने अपने Goals है, अपनी priorities है।

अपने गोल को हासिल करने करने के लिए daily basis पर कुछ ना कुछ करना होता है। इसके लिए हमको daily routine बनाना होता है और इसे फॉलो करना होता है। इस daily routine का सबसे अहम पार्ट होता है- Morning Routine

morning routine hindi
Morning Routine

ये आर्टिकल मॉर्निंग रूटीन क्या है? (What is Morning Routine) और मॉर्निंग रूटीन कैसा होना चाहिए? (What should the morning routine be like) इससे related है। तो कृपया इसे पूरा पढ़िएगा। यह आर्टिकल आपकी लाइफ बदल सकता है।

हमको जिस भी फील्ड में जाना होता है, जिस फील्ड में अपनी जान लगा देनी होती है, हम उस फील्ड के दिग्गज व्यक्तियों को अपना आदर्श बनाते है और उनके behaviour को फॉलो करते है।

ज्यादातर successful people में एक बात common होती है। वो यह कि सभी सफल लोग अपने morning routine को बहुत अधिक अनुशासन के साथ पालन करते है।

क्योंकि उनका समय बहुत कीमती होता है और अपने दिन भर में उन्हें बहुत सारे productive works करने पड़ते है, इसके लिए दिन के एक अच्छी शुरुआत की जरूरत होती है।

अपने पूरे दिन को प्रोडक्टिव, पोजिटिव और मीनिंगफुल बनाने के लिए एक energy booster शुरुआत की जरूरत होती है- एक Energetic Morning Routine की।

Morning Routine क्या होता है?

तो चलिए जानते है कि एक  Best Morning Routine क्या होता है? और एक अच्छी मॉर्निंग रुटीन का मतलब क्या होता है?

एक स्टूडेंट के लिए, एक आर्टिस्ट के लिए, एक entrepreneur के लिए भी एक अच्छे दिन की शुरुआत की जरूरत होती है। वैसे सबको अपने priorities के अनुसार ही मॉर्निंग रुटीन बनानी चाहिए।

लेकिन कुछ activities सबके लिए को common होती है, हम उसी के बारे में आज जानेंगे।

Morning routine ऐसी activities की लिस्ट होती है जो मॉर्निंग को कुछ इस तरह से डिजाइन करता है कि हमारा पूरा दिन productive, energetic and joyful बना रहे।

अगर आप एक अच्छे morning routine को फॉलो करते है तो हम अपने कैरियर में एक next level पर जा सकते है। इसी से हम अपने priorities को पूरा कर सकते है, अपने goal को achieve कर सकते है।

Morning Routine के फायदे

इसके बाद हम थोड़ा जान लेते है कि मॉर्निंग रूटीन क्यों जरूरी है? (Why is morning routine important) और मॉर्निंग रूटीन के क्या फायदे है? (What are the benefits of morning routine)

1- Morning Routine को follow करने से सबसे पहले हमारे लाइफ में एक अनुशासन build होता है और इस अनुशासन की वजह से हम अपने वर्क में, अपने study में, अपने creativity में 100% कर सकते है। आपके मन में ऐसा आ सकते है की मॉर्निंग रुटीन से डिसिप्लिन कैसे build होता है? आइये जानते हैं……

मान लीजिए कि हमने अपने priorities के अनुसार अपना मॉर्निंग रुटीन बनाया और सेट किया कि इस टाइम पे उठाना है, इस टाइम पे एक्सरसाइज, इस टाइम पे मेडिटेशन करना है।

अगर आप रोज इसी पैटर्न को follow करते है, तो धीरे धीरे इस रूटीन के अनुसार body clock इसे अपना लेता है और इस प्रकार एक पैटर्न बन जाता है। यही पैटर्न हमारे ब्रेन के amygdala में create हो जाता है।

उसके बाद आपको ये morning routine याद रखने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी, ये सब ऑटो पायलट हो जाएगा।

इसी चीज का असर आपके बाकी कामों पे भी असर पड़ता है। आप procrastination को भूल जाएंगे। आलस आपको नहीं आयेगा।

आप अपना काम दिए गए समय पर करने लगते है और आपकी productivity और creativity दोनों boost होती रहती है। इसकी वजह से आपके जीवन में आनंद दायक क्षण आते रहेंगे।

Productivity कैसे बढ़ाएं, इसके लिए आप ये वाला आर्टिकल पढ़ सकते है- “प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के 10 तरीके”

2- मॉर्निंग रुटीन फॉलो करने से दूसरा फायदा ये होता है कि पूरा दिन आपका माइंड शांत और शरीर सक्रिय रहता है।

एक मॉर्निंग रूटीन को फॉलो करने वाला बन्दा कूल दिखता है। Regular basis पे मॉर्निंग रूटीन करने से आप healthy life लंबे समय तक जी सकते है।

मॉर्निंग रूटीन के बारे में इतना सब जानने सुनने के बाद यह जानना जरूरी हो जाता है कि एक अच्छी मॉर्निंग रूटीन कैसी होनी चाहिए? और एक मॉर्निंग रूटीन के  कौन कौन से common activities है जो सबके मॉर्निंग रूटीन में होनी चाहिए?

मॉर्निंग रुटीन पे लिखी गई सबसे famous और Bestselling Book है- Hal Elrod की Miracle Morning। ये पूरी किताब मॉर्निंग रूटीन के इर्द गिर्द बुनी गई है।

इस किताब को आप यहाँ से खरीद सकते हैं- “Miracle Morning”

Miracle Morning किताब का मंत्र – S A V E R S

SAVERS के प्रत्येक अक्षर में मॉर्निंग  routine का वर्क छिपा है। तो हम SAVERS के एक एक अक्षर के बारे में जान लेते है–

Silence (S)

लेखक कहते है कि सुबह की शुरुआत सबसे पहले silence से शुरू करना चाहिए। silence से हमारा मतलब है कि ध्यान (Meditation)।

सुबह में सबसे पहला काम Meditation करने का होना चाहिए। Meditation के बारे में क्या कहना, आजकल तो लगभग सभी Western Countries ध्यान की पद्धति को अपना रहे हैं।

इसके लिए आप कोई मेडिटेशन गाइडेंस भी ले सकते हैं। इसके लिए सदगुरु का ईशा क्रिया कर सकते है। ये YouTube पर free available है।

आप Mindvalley के फाउंडर और The code of Extraordinary Mind तथा The Buddha and The Badass के Author का Vishen Lakhiayani का 6 Phase Mediation कर सकते हैं जो मेरे अनुसार सबसे सही है सुबह में करने के लिए।….. आपका बस ये एक habit आपकी जिंदगी जिंदगी बदल सकती है।

आप ये दोनों किताब यहां से खरीद सकते है–

1- code of Extraordinary Mind

2- The Buddha and The Badass

Affirmation (A)

ध्यान करने के बाद हमें Affirmation को आजमाना चाहिए। Affirmation का मतलब होता है positive sentences, जिन्हें हमें सुबह के समय बार बार दोहराना चाहिए।

Affirmation बोलने से ब्रेन न्यूरॉन सर्किट दिमाग में बनाता है। जो हमारा गोल होता है अगर हम उससे related Affirmation रोज सुबह बोलते है तो दिमाग उसके लिए पाथवे बना लेते है जिससे हमारा Goal real लगने लगता है।

आपको बहुत जल्द affirmation पर एक पूरा article पढ़ने को मिलेगा। Affirmation का कुछ उदाहरण हम यहां पर देख सकते है-

a- I am the best.

b- I am a champion.

c- I am happy.

d- I am able to achieve my goal.

e- I am positive.

f- My brain is calm.

g- My body is active.

h- My heart is full of love. Etc.

Visualisation (V)

हर किसी के पास अपना एक गोल होता है, सबको अपने अंदर अपने goal को प्राप्त करने की चुल होती है।

एक youtuber का गोल होता है कि उसकी सभी वीडियो ट्रेंडिंग लिस्ट में आए।

एक ब्लॉगर का गोल होता है कि उसकी सभी पोस्ट गूगल पे रैंक करें।

एक राजनीतिक पार्टी का dreams होता है कि उसकी पार्टी का सभी राज्य में सरकार बनें।

एक फिल्म एक्टर का dreams होता है कि उसकी फिल्म 100-200 करोड़ बनाए।

एक लेखक का सपना होता है कि उसकी किताब Bestselling बनें।

इसी प्रकार हर किसी का कुछ न कुछ गोल और ड्रीम्स होते ही होते है। Visualisation period में हम सुबह सुबह अपने गोल और सपनों को ऐसे विसुआलाइज करते है कि मानो वो चीज सच ही हो।

ऐसे जैसे हमारा Goal Achieve हो गया है। हमारा सपना पूरा हो गया है और हम अपने सपने को ही जी रहे है। और गोल अचीव होने और सपना पूरा होने का जो सेंसेशन होता है, उसे हम फील करते है।

ऐसा करने से गोल अचीव होने की possibility बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। Visualisation की क्रिया हमें रोज सुबह करनी चाहिए। इससे law of attraction भी लागू होता है।

Exercise (E)

बाकी के सभी काम करने के बाद हम एक्सरसाइज पर आते है। यदि आप स्टूडेंट है, यंग है तो आप अपना एक्सरसाइज running से शुरू कर सकते है। रनिंग के बाद आप पुश अप लगा सकते है।

फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकबर्ग रोजाना 1 माइल रनिंग करते हैं। आप इस period में योगा भी कर सकते है और एक्यूपंक्चर की क्रिया भी आजमा सकते है।

प्राणायाम और कपालभाती शरीर और मानसिक विकास के बहुत जरूरी होता है। इन सबके अपने अपने फायदे है, आप अपनी सुविधा के अनुसार एक्सरसाइज या योग को चुन सकते हैं।

एक्सरसाइज के बारे में जानने के लिए आप हमारा ये वाला आर्टिकल पढ़ सकते है- “रोज सुबह कसरत कैसे करें?”

Reading (R)

किताब पढ़ने से हमारा दिमागी एक्सएर्साइज होता है। और दिमाग हमारा अच्छे विचारों से भरा रहता है।सुबह में Self Help Books और सफल लोगों की Biography & Autobiography पढ़नी चाहिए।

ऐसा करने से हमें Positive Energy और Inspiration दोनों मिलता है। सुबह में कम से कम 20 मिनट तो पढ़ना ही चाहिए। अच्छी किताबों के संगत से जीवन में रंगत आ जाती है।

एक बार एक महान आदमी ने कहा था कि मुझे नरक में डाल दो और मुझे अच्छी किताबें दे दो। मैं नरक को स्वर्ग बना दूंगा। यहां पे कुछ अच्छी किताबों की लिस्ट है, जिसे आप पढ़ सकते है- “12 मोटिवेशनल किताबें जो जरूर पढ़ें”

Scribing (S)

Scribing का मतलब होता है राइटिंग। कई सारे लोग राइटिंग और जर्नल को भी promote करते है, सुबह आप अपने दिन भर जो करने वाले है, उसका एक लिस्ट बना सकते है। हमको ये काम इस इस समय पे करना है, इसको एक पेपर पर लिखना चाहिए।

इसके साथ अपने अपने छोटे छोटे गोल्स को भी आप लिख सकते है। आप इन गोल को कैसे और कितने दिन में अचीव करने वाले है, इसका पूरा Draft बना के आप रख सकते है। 

आप अपने जीवन के खट्टे मीठे अनुभवों को भी लिख सकते है। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों बातों को अपनी जर्नल का हिस्सा बना सकते है। 

The 5 am club के लेखक Robin Sharma भी journaling को सुबह का महत्वपूर्ण कामों में से एक मानते है और जिन्होंने अपनी किताब The 5 am Club में journaling के बारे बहुत विस्तार से बताया है। इस पुस्तक को आप यहां से खरीद सकते है- “The 5 am club”

Limit less के लेखक Jim Kwik भी अपने पॉडकास्ट में अक्सर सुबह में scribing करने के बारे में कहते है। इससे आप अंदाजा लगा ही सकते है कि सुबह में scribing करना का कितना फायदा होता है।

Jim Kwik का बुक Limit less आप यहां से buy कर सकते है- “Limit less”

————-*******————

दोस्तों! यह लेख Best Morning Routine in Hindi आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “Daily Morning Routine” आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। 

हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

9 thoughts on “Morning Routine जो आपको सफल बना देगा”

  1. Nice one .This morning routine is so easy to do. Thank you for the techniques.
    Hey
    Recently I have written blog

    Reply
  2. बहुत ही अच्छे तरीके और विस्तार से आपने मार्निंग रूटीन का महत्व और तरीका समझाया है।

    Reply
  3. अपने बहुत ही अच्छी जानकारी साँझा की है आपके इस पोस्ट को पढ़कर बहुत अच्छा लगा और इस ब्लॉग की यह खास बात है कि जो भी लिखा जाता है वो बहुत ही understandable होता है.

    Reply

Leave a Comment