अक्षय कुमार के 10 फिटनेस सीक्रेट्स Akshay Kumar Fitness Tips

Akshay Kumar Fitness Tips For Successएक बहुत प्राचीन उक्ति है, “स्वास्थ्य ही धन है।” अंग्रेजी में इसे कहा जाता है कि “Health is Wealth.”

Contents show

अगर आप अरबपति (Billionaire) है, आपके पास लाखों की सम्पत्ति है, आपके पास बंगला है, मंहगी कार और विलासिता के लिए जरूरी हर चीज मौजूद है।

akshay kumar fitness tips hindi
Akshay Kumar Fitness Tips

मगर आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। आप अक्सर अस्पतालों का चक्कर लगाते रहते है।

आपके पास पैसा है, आप दुनिया के सबसे मंहगे अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते है। दुनिया के टॉप डॉक्टर से इलाज करा सकते है।

हो सकता है कि आप ठीक हो जाए, हो सकता है कि आप ठीक नहीं हो। तब आपके लिए अरबों को सम्पत्ति होने के क्या मायने रह जाता है।

वहीं आप अपने फिटनेस का ध्यान रखते है, आप एक स्वस्थ व्यक्ति है, इस स्तिथि में आपके पास धन कम हो, तब भी आप अपना सुखी जीवन जी सकते है।

आप दुनिया के सबसे सुखी व्यक्तियों में से एक है, क्योंकि आपके पास स्वास्थ्य रूपी बेशकीमती रत्न है, आपके पास स्वास्थ्य रूपी अरबों की संपत्ति है।  (Akshay Kumar Fitness Tips)

एक स्वस्थ व्यक्ति की निशानी (Sign of a healthy person) ये है कि वो तन से भी स्वस्थ हो (Healthy Body) और मन से भी स्वस्थ हो (Healthy Mind)। इसलिए हर व्यक्ति को अपने फिटनेस का ख्याल रखना चाहिए। (Akshay Kumar Fitness Tips)

अगर आप स्टूडेंट है, आपके सिर पर पढ़ाई का बोझ है, आपको UPSC क्रैक करना है, आपको IIT में एडमिशन लेना है

या गवर्नमेंट जॉब चाहते है या आप Successful Entrepreneur बनना चाहते है, तब अगर  आप अपने स्वास्थ्य पर काम नहीं करते हैं, अपने बॉडी को टाइम नहीं देते है, अपने माइंड को रिलैक्स नहीं कराते है। तब आप सक्सेस हासिल कैसे करेंगे?

क्या एक बीमार शरीर पढ़ाई के लिए तैयार हो सकता है?

क्या एक बीमार मन दुनिया बदलने वाले विचार ला सकता है? कभी नहीं!!!

अगर इसी चीज को ऐसे देखे, यानी दार्शनिक नजरिए (Philosophical perspective) से तो जीवन एक जंग है, आप महारथी है, तो आपका शरीर रथ होगा और आपका मन सारथी होगा।

जब रथ के पहिए ही हिले- डुले हो, जब रथ के पार्ट पुर्जे सही ठीक ठाक नहीं न हो, आपका मन आलसी हो, आपका मन हमेशा स्ट्रेस में डूबा हो, तब क्या आप जंग जीत पाएंगे?

मैदान फतेह कर पाएंगे? कभी नहीं!!!

इसलिए जीवन में सफल होने के लिए और एक मुकाम हासिल करने के लिए शरीर को स्वस्थ (Healthy Body) और मन को सक्रिय (Active Mind) होना जरुरी है।

आपको किसी भी फील्ड का खिलाड़ी बनना हो तब आपको फिटनेस टिप्स खिलाड़ी कुमार से ही लेनी चाहिए। (Akshay Kumar Fitness Tips)

जी हां! आपने सही पढ़ा, खिलाड़ी कुमार! यानी अक्षय कुमार! Akshay Kumar ही आज के भारत के फिटनेस के ब्रांड एंबेसडर है। (Akshay Kumar- Fitness brand ambassador of India) Akshay Kumar अपने फिटनेस के लिए जाने जाते है।

अक्षय कुमार के सक्सेस में उनके फिटनेस का काफी योगदान है।

और आज हम आपके लिए यही टॉपिक लेकर आए है जो है– Fitness Tips Of Akshay Kumar for Successful Life

अक्षय कुमार के फिटनेस सेक्रेट (Akshay Kumar Fitness Secret) क्या है, हम इस पर बात करेंगे।

और जानेंगे कि किस Routine को फॉलो करने से और कौन कौन से फिटनेस मंत्र से आज अक्षय कुमार इस उम्र में भी इतने फिट है।

लगातार एक से बढ़कर एक Masterpiece Film industry को दिए जा रहे है। और हर युवाओं के लिए फिटनेस आइडियल बने हुए है।

Akshay Kumar के Fitness Tips, Fitness Secret or Fitness Mantra जानने से पहले अक्षय पाजी की कुछ उपलब्धियां जान लेते है।

Akshay Kumar अपने 25 साल के कैरियर में 100 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके है। अक्षय कुमार ने सौगंध फिल्म से अपनी कैरियर की ।

शुरू में वह एक्शन फ़िल्में करते थे और स्टंट मास्टर के रूप में कैरियर शुरू किया। उनको इंडियन जैकी चेन भी कहा जाता है। 

बाद में वह देशभक्ति, हॉरर, कॉमेडी, मसाला फिल्में भी किए। अजनबी फिल्म के लिए उनको Best villain का अवॉर्ड मिला।

रुस्तम और बेबी के लिए उनको Best Actor का अवॉर्ड मिल चुका है। 2009 में भारत सरकार द्वारा उनको पदम श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अक्षय कुमार ने Fit India Movement को आगे ले जाने और उसके बारे में लोगों को जागरुक करने में भी भरपूर योगदान दिया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी उम्र (Age) 53 के aprox है। उनकी 1.78 मीटर की लम्बाई (Height) उन्हें आकर्षक बनाती है।

उन्होंने अपना अच्छा डेली रुटीन (Daily Routine) बनाया हुआ है जो एकदम परफेक्ट है।

अक्षय कुमार मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट धारी है। और भी Akshay Kumar के नाम कई सारी उपलब्धियां है।

Akshay Kumar Fitness Tips For Success In Hindi

आइए अब हम जानते है कि अक्षय कुमार अपने फिटनेस के लिए क्या करते है? (Akshay Kumar Fitness Tips) और वो भी सब अपने लाइफ में इंप्लिमेंट करने से हमारे लाइफ में इंप्रूवमेंट कैसे आ सकता है?–

1. अक्षय पाजी बॉलीवुड के सबसे सफल फिटनेस ब्रांड के रूप में जाने जाते हैं। अक्षय कुमार कहते है, “मैं शाम को साढ़े छह बजे के बाद भोजन नहीं करता हूँ।”

सूर्यास्त से पहले खाना खा लेने के वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक दोनों कारण है। सूर्यास्त के पहले खाना खा लेने का पहला कारण यह है कि इस टाइम पर खाना खा लेने से भोजन को पचने के लिए एक लंबा समय मिल जाता है और पाचन तंत्र दुरुस्त हो जाता है।

अच्छी नींद आती है। वजन कंट्रोल रहता है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिहाज से भी सही होता है।

2. अक्षय पाजी का मानना है, “जो इंसान अपने शरीर के लिए एक घंटा नहीं दे सकता है, उसे मर जाना चाहिए।” 

अगर आपको सफल होना है और लंबे समय तक अपने आपको किसी फील्ड का खिलाड़ी बनाए रखना है तो आपको अपने लिए कम से कम एक घंटा समय जरूर निकालना चाहिए।

The 5 am Club नाम की एक Motivational Book में रॉबिन शर्मा ने भी कहा है कि हर वो व्यक्ति जो अपने लाइफ में सफलता चाहता है, उसे सुबह में अपने आपको 1 घंटा देना ही चाहिए।

इसके लिए रॉबिन शर्मा ने 20-20-20 रूल दिया है। जो कहता है कि पहले 1 घंटे को 3 सेगमेंट में बांट दीजिए। हर सेगमेंट को 20 मिनट दीजिए।

पहले 20 मिनट आपको अपने बॉडी पर वर्क करना चाहिए, यानी आप एक्सरसाइज कर सकते है।

दूसरे 20 मिनट आपको अपने मन पर वर्क करना चाहिए यानी आपको मेडिटेशन और Mindfulness को आजमाना चाहिए।

और अंतिम 20 मिनट आपको journaling करनी चाहिए। अपने Goals को कागज पे लिख कर विसुआलाइज करना चाहिए। अपने विजन को क्लियर करना चाहिए। 

अगर आप The 5am club Book buy करना चाहते है, तो यहां से खरीद सकते है– 5 am Club

3. अक्षय पाजी रोजाना रात को साढ़े 9 बजे सोने जाते है और सुबह 4 बजे उठ जाते है। उनकी लाइफ में कोई भी ऐसा दिन नहीं है, जिस दिन उन्होंने उगता सूरज नहीं देखा हो।

हम शुरू से ही जानते है कि Early to Bed and Early to Rise

मगर फिर भी आजकल एक एक मिथ है जो कहता है कि रात में जाग जाग कर पढ़ाई करो, लंबे समय तक काम करो, तभी जाकर ज्यादा काम कर सकते है और लाइफ में सफल बन सकते है।

इस मिथ को Akshay Kumar ने बहुत अच्छे ढंग से गलत साबित किया है। अगर आप प्रॉपर sleep करते है, फिर भी हम बहुत कुछ अपनी लाइफ में कर सकते है। इसका जीता जागता उदाहरण Akshay Kumar है।

अक्षय कुमार एक साल में सबसे ज्यादा फिल्में करते है। इसलिए सफल होना है तो प्रॉपर नींद लीजिए।लाइफ में अनुशासन लागू कीजिए।

और कहा भी गया कि– Early to Bed and Early to Rise makes a Man Healthy, Wealthy and Wise

4- अक्षय कुमार आहार संबंध में कहते है, “शक्कर बंद कर देना चाहिए और नमक जरूरत से ज्यादा नहीं लेना चाहिए। आगे Akshay Kumar कहते है कि खाने में सब्जी की मात्रा बढ़ा लेनी चाहिए। बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए।”

हमारा शरीर चलता है आहार से और आहार से बनते है विचार और विचार से जीवन चलता है और उसमे ऊंचे मुकाम हासिल होते है।

साइंस भी कहती है कि शुगर से ग्लूकोज बढ़ता है और शुगर वक़्त से पहले इंसान को बूढ़ा बना देता है।

हमेशा घर के खाना को तरजीह देना चाहिए। इस प्रकार अपने फिटनेस मेंटेनेंस के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी है। (Akshay Kumar Fitness Tips)

5. सबसे जरूरी चीज जो अक्षय कुमार कहते हैं जो सबके लिए है वो है Regular Health Check Up

हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार हैल्थ चेकअप कराना जरूरी होता है। जिससे अपने शरीर के बारे में अपडेट मिलता रहता है। वैसे भी अपने देश का फिटनेस कार्ड बहुत खराब है।

इसलिए आपको अपनी हेल्थ को लेकर हमेशा सजग रहना चाहिए। समय समय पर Regular Health check up कराते रहना चाहिए।

इससे आपको अपनी Health और Fitness के बारे में पता चलता रहता है और कोई भी बीमारी बड़ा रूप ले इससे पहले आप उसे पकड़ लेते हैं और उसका समय पर सही इलाज करा सकते हैं।

6. अक्षय कुमार कहते है, “अपने लाइफ को सिम्पल बनाइए और काम के टाइम पर काम कीजिए और बाकी काम के टाइम बाकी काम कीजिए।”

आज कल के ज्यादातर लोगों की यही प्रॉबलम है कि वो अपने ऑफिस के टेंशन को घर पे लेकर आते है, और घर के खिटपिट को ऑफिस लेकर जाते है। जिससे उनके लाइफ में असंतुलन आ जाता है।

इसका नतीजा यह होता है कि वो न काम समय पर काम ढंग से कर पाते है और न परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर पाते है।

ऐसा करने से हमारा फोकस बढ़ता है और दिमाग Deep work करने के लिए ग्रीन सिग्नल देने लगता है।

Deep work करने से व्यक्ति की Efficiency भी बढ़ जाती है और Happiness का ग्राफ हाई हो जाता है।

Deep Work: Rules for Focused Success in a Distracted World के ऑथर Cal Newport कहते हैं कि हर प्रकार के डिस्ट्रैक्शन से बचकर काम करने से रिजल्ट काफी बेहतर मिलते है।

Akshay Kumar भी मानते है, “काम में समय पर मोबाइल फोन से दूरी बनाकर रखना चाहिए क्योंकि सबसे बड़ा डिस्ट्रैक्शन मोबाइल ही है।

डिस्ट्रैक्शन से बचने से प्रोडक्टिविटी भी बढ़ जाती है। Productivity बढ़ाने के और भी कई तरीके है जिसके लिए आप हमारा यह वाला आर्टिकल पढ़ सकते है– “प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के 10 तरीके”

और Deep Work: Rules for Focused Success in a Distracted World By Cal Newport पढ़ना चाहते है तो आप यहां से खरीद सकते है– “Deep Work Book”

7. अक्षय कुमार कहते है, “रोजाना 10,000 कदम चलना हर इंडियन का Target होना चाहिए।”

आजकल आलम यह है कि 100 मीटर भी चलना हो तो लोग वाहन का उपयोग करते है। शहर वाले ई- रिक्शा ले लेते है और गांव वाले बात बात पे बाइक निकाल लेते है।

यानी हर हाल में लोग पैदल चलने से बचना चाहते है, अपने को आराम देने के नाम पर शरीर को सुस्त बनाते जा रहे है।

सिर्फ Akshay Kumar ही नहीं WHO, The American heart Foundation, Australia’s national health Foundation, ये सभी भी 10,000 कदम रोजाना चलने को recommend करते है। (Akshay Kumar Fitness Tips)

Heart Foundation के अनुसार 10,000 कदम के निम्नलिखित फायदे है–

1- Energy level boost हो जाता है।

2- Sense of Achievement और Satisfaction मिलता हैं।

3- Bones and muscles मजबूत होते हैं।

4- Heart attack का खतरा कम हो जाता है।

फिटनेस है तो सक्सेस है। Without Fitness is not meaning of Success

इसलिए खुद को फिट रखना और लाइफ में सफल होना है तो रोजाना के 10,000 कदम चलना चालू कर दीजिए।

8. Akshay Kumar का मानना है, “अपने साथ भी समय गुजारो, अपने आप को भी समय दो, जैसे मैं हर सुबह अपने आपको देता हूँ, ऐसा करने से दिमाग प्रोडक्टिव हो जाता है।”

दुनिया के ज्यादातर लोग एक गलती करते है। वो अपनी family के साथ समय बिताते है, अपने दोस्तों के साथ समय बिताते है, अपने मोबाइल के साथ भी समय बिताते है।

यहां तक कि अपने पालतू जानवरों के साथ भी समय बिताते है। मगर खुद के साथ समय बिताना भूल जाते है। (Akshay Kumar Fitness Tips)

फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक अपने साथ समय बिताने के निम्लिखित Science based reason हैं–

1- अकेले समय व्यतीत करने से Empathy की भावना बढ़ जाती है।

2- एकांत में समय गुजारने से रचनातमकता (Creativity) में वृद्धि होती है।

3- एकांतवास प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में भी सहायक होता है

4- खुद के साथ समय बिताने से मेंटल स्ट्रेंथ भी build up हो जाता है।

5- खुद के साथ समय बिताने से अपने लाइफ के planning के लिए भी एक सुनहरा अवसर मिल जाता है।

9. अक्षय कुमार को फिल्म इंडस्ट्री का गुडमैन माना जाता है, उनमें एक भी बुरी आदते नहीं है। ना तो वो शराब पीते है और न वो स्मोकिंग करते है।

असल में शराब पीने से हमारे शरीर के कई अंग प्रभावित होते है, शराब हमारी नैतिकता को नष्ट कर देता है। सही गलत का भेद मिटा देता है। शराब पीने से चेहरे की रौनक भी गायब हो जाती है।

फिल्म की शुरू में एड भी आता है.. Drinking and smoking causes cancer.

इस लिए अगर आप भी सफल बनना चाहते है, तो इन सभी चीजों से दूरी बनाइए। ऐसा करने से आप फिट भी बनेंगे और सफल भी बनेंगे।

10. अक्षय कुमार कहते है, “मैं 25 सालों से आयुर्वेद को फॉलो करता हूँ। भगवान ने हमारे लिए आयुर्वेद दिया है और हम अंग्रेजी दवाई अपना रहे है।”

आयुर्वेद (Indian Ayurveda) भारत की प्राचीन संस्कृति का हिस्सा रहा है। और आज हम खुद आयुर्वेद से दूरी बना रहे है।

एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका 40% आयुर्वेदिक उत्पाद उपभोग करता है। 25% यूरोपीय देश उपयोग करते है।

इस लिस्ट में भारत काफी पीछे है, यहां अब भी लोग अंगेजी दवाओं के पीछे पागल है।

जबकि आयुर्वेद से उम्र लंबी होती है और इसका कुछ भी साइड इफेक्ट नहीं होता है

आयुर्वेद हमको सुखी और शांत जीवन प्रदान कर सकता है। हम सबको भी आयुर्वेद को ही follow करना चाहिए।

————-*******————

दोस्तों! यह लेख Akshay Kumar Fitness Tips For Success in Hindi आपको कैसा लगा?

यदि यह Hindi Article on “Best Akshay Kumar Fitness Tips for Healthy Body आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

9 thoughts on “अक्षय कुमार के 10 फिटनेस सीक्रेट्स Akshay Kumar Fitness Tips”

  1. Hllo sir,
    Main Akshay kumar sir ka bahut bahut bada fan hu.
    Bahut aachi jankari hai.
    Akshay sir the best hero in the bollywood.

    Reply
  2. Akshay kumar is best hero in bollywwod

    tx for sharing…. me akshay ka fan hu or mujhe aapki post se khuch jyada jankari mili hai.

    Reply

Leave a Comment