आप इस दुनिया के लिए क्या छोड़कर जायेंगे? Motivational Speech

Motivational Speech का नाम सुनते ही हमारे मन में एक अच्छी फीलिंग आने लगती है। इस समय हमारे शरीर की करोड़ो कोशिकाओं (Cells) में Positive Change आने लगता है।

आपको इसी Good Feeling को देने के लिए आज मैं एक बार फिर आपके लिए एक Inspiring Speech लेकर आया हूँ।

aim of life hindi speech
Aim Of Life

दोस्तों, सबसे पहले मेरे एक प्रश्न का उत्तर दीजिये कि क्या हमें God ने इस दुनिया में बिना किसी वजह के भेजा है?

या हमें यहाँ भेजने के पीछे कोई उद्देश्य (Goal) है?

मुझे लगता है आपमें से अधिकतर लोगों का उत्तर होगा कि हम सब लोगों को इस दुनिया में God ने बस यूँ ही नहीं भेजा है बल्कि इसके पीछे कोई उद्देश्य (Aim of Life) जरूर है !

लेकिन आखिर वह उद्देश्य क्या है? (What is the Aim of Life) क्या आप बता सकते हैं?

क्या आप जानते हैं कि आपको God ने इस दुनिया में क्यों भेजा है? शायद नहीं जानते?

क्योंकि सभी लोग यदि इस दुनिया में आने का उद्देश्य जान गए होते तो कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं होता जो बिना किसी उद्देश्य के बस जीए चले जा रहा होता।

यदि हम अपने चारों ओर नजर डालें तो आपको बहुत से ऐसे व्यक्ति मिल जायेंगे जो बिना किसी उद्देश्य के जीवन (Life without Goal) जी रहे हैं।

तो क्या जो लोग सफल हो जाते हैं वह अपने बारे में यह जानते हैं कि उनके इस दुनिया में आने के पीछे क्या उद्देश्य है?

नहीं, जहाँ तक मेरा मानना है, सफल व्यक्ति (Successful Person) भी यह नहीं जान पाते कि वह यहाँ क्यों आये हैं।

अब सबसे बड़ा प्रश्न यह आता है कि यदि सफल व्यक्ति यहाँ आने का उद्देश्य नहीं जानते तो वह किस उद्देश्य (Goal of Life) को लेकर सफल हो जाते हैं?

यहाँ मैं आपको यह बता दूँ कि दुनिया में कोई भी व्यक्ति यह नहीं जान सकता कि वह इस दुनिया में क्यों आया है।

वह केवल और केवल इतना जान सकता है कि वह इस दुनिया में किसी उद्देश्य को पूरा करने आया है। लेकिन किस उद्देश्य को पूरा करने आया है? यह नहीं बता सकता।

अब प्रश्न यह आता है कि इस दुनिया में आने के पीछे का उद्देश्य (Goal of Life) सफल व्यक्तियों को बताता कौन है?

इसका उत्तर मैं आपको बता दूँ कि सफल व्यक्ति इस दुनिया में आने का उद्देश्य (Purpose of Life) पहले से जानते नहीं हैं बल्कि वह इस दुनिया में आने का उद्देश्य खुद तय करते हैं।

वह खुद तय करते हैं कि उनका उद्देश्य (Goal of Life) क्या है।

वह खुद तय करते हैं कि वह इस दुनिया में रहकर क्या क्या करेंगे।

वह खुद तय करते हैं कि जब वह इस दुनिया से जायेंगे तो लोगों के लिए क्या अच्छा छोड़कर जायेंगे।

जी हाँ ! दुनिया के ज्यादातर सफल इंसानों ने यहाँ आने का उद्देश्य खुद तय किया है। वह उद्देश्य (Aim of Life) यह है कि जब हम इस दुनिया से जायेंगे तो लोगों के लिए क्या अच्छा देकर जायेंगे।

बस अंतर इतना है कि अलग अलग सफल लोगों ने अपने इस Goal को पूरा करने के रास्ते अलग अलग चुने हैं लेकिन मंजिल एक ही है कि लोगों को क्या अच्छा दिया जाये।

संदीप माहेश्वरी ने लोगों को Life Motivation देने का रास्ता चुना। जब कभी वह इस दुनिया से जायेंगे तो अपने पीछे उन करोड़ो Motivational Words को इस दुनिया में रहने वाले लोगों के लिए छोड़ जायेंगे, जिन्हें सुनकर, पढ़कर हजारों लोग आने वाले भविष्य में सफल होंगे।

आचार्य चाणक्य जब इस दुनिया से गए तो इस दुनिया को ऐसे बेहतरीन विचार देकर गए जिनसे दुनिया आज भी सफल होने के लिए उपयोग कर रही है।

गाँधी जी हमें सत्य और अहिंसा नाम के ऐसे हथियार देकर गए जिनसे दुनिया को जीता जा सकता है और वह भी शांतिपूर्ण तरीके से।

यदि कुछ और लोगों के नाम मैं बताऊँ तो मुकेश अम्बानी जी ने दुनिया को Jio दिया। बिल गेट्स ने इस दुनिया को Microsoft दिया।

Alexander Graham Bell ने दुनिया को Telephone दिया। Charles Babbage ने इस दुनिया को Computer दिया।

यदि मैं List बनाऊंगा तो इसमें इतने सफल लोगों के नाम और उनके द्वारा इस दुनिया को दी गयी कोई न कोई अनमोल चीज या विचार आएंगे कि यह Motivational speech बहुत बड़ी हो जाएगी।

कुल मिलाकर दुनिया का प्रत्येक सफल इंसान ने इस दुनिया के लिए कुछ न कुछ अच्छा जरूर दिया है। या यह कह सकते हैं जिस जिस इंसान ने इस दुनिया को कुछ अच्छा दिया है वह सफल इंसान कहलाया है।

प्रत्येक सफल इंसान इस दुनिया से जाते समय कुछ न कुछ अच्छा देकर जरूर जाता है।

अब मैं आपसे प्रश्न करना चाहता हूँ। आप इस दुनिया के लिए क्या अच्छा देकर जायेंगे?

आप अपने जीवन का क्या उद्देश्य (Aim of Life) बनाएंगे?

आप ऐसा क्या करेंगे जिससे दुनिया आपको जाने?

और आप अपने आपको एक सफल इंसान बनाने के लिए क्या करेंगे?

आज ही इन प्रश्नों पर विचार कीजिये और प्रयास कीजिये कि आप इस दुनिया को कुछ ऐसा देकर जाएँ कि लोग आपको याद रखें और कुछ ऐसा देकर जाएँ जिससे लोगों का जीवन बेहतर से बेहतरीन हो जाये।

तो Comment में यह जरूर बताएं कि आप ऐसा क्या करने वाले है जो आप इस दुनिया से जाने के बाद लोगों के लिए छोड़कर जायेंगे?

————-*******————

दोस्तों! यह Best Motivational Speech In Hindi आपको कैसी लगी? यदि यह Hindi Speech on “Aim of Life or Goal of Life or Purpose of Life” आपको अच्छी लगी तो आप इन हिंदी भाषण को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

12 thoughts on “आप इस दुनिया के लिए क्या छोड़कर जायेंगे? Motivational Speech”

  1. I am writing motivational Books. Till date my 36 Books + 1000 articles have been published. I am trying to
    inspire young generation for betterment

    Reply
  2. मैं इस दुनिया के लिए Motivational कविताएँ लिख रहा हूं…..
    जो मेरे बाद भी रहेेंगे…….
    क्या मैं कुछ अच्छा नहीं कर रहा हूं?

    Reply

Leave a Comment