असफल होने पर क्या करें? Solutions After Failure

सभी लोग सफलता (Success) प्राप्त करना चाहते हैं। सभी चाहते हैं कि असफलता (Failure) उन्हें छू भी न सके। इसके लिए वह प्रयास (Effort) भी करते हैं।

लोग बहुत बड़े बड़े प्लान बनाते हैं ताकि सफल हो सकें लेकिन अधिकतर लोग असफल हो जाते हैं ! ऐसा क्यों होता है?

solutions after failure hindi
Solutions After Failure

अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आप इस आर्टिकल को पूरा और बहुत ध्यान से पढ़ें।

अगर बहुत प्रयास करने के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो अब चिंतन (thinking) करने के समय आ गया है कि आखिर असफल होने पर किया क्या जाये? (What to do if you fail?)

यहाँ यह बात ध्यान देने की है कि असफल होना कोई गलत कार्य नहीं है लेकिन लगातार असफल होते जाना चिंतन की बात जरूर है।

आइये दो दोस्तों की एक घटना को समझते हैं ………

सोनू और मोनू दो भाई अपना अपना बहुत बड़ा बिज़नेस करना चाहते थे। सोनू और मोनू दोनों ने अलग अलग Business शुरू किया लेकिन दोनों ही अपने बिज़नेस में विफल हो गए।

दोनों ने हार नहीं मानी और फिर से अलग अलग और नया बिज़नेस शुरू किया। कुछ समय बात फिर दोनों का Business डूब गया। दोनों बहुत निराश (hopeless) हुए।

अब सोनू ने तो फैसला किया कि बिज़नेस करना उसकी बस की बात नहीं है। अब तो वह कोई प्राइवेट जॉब करेगा। उसने ऐसा ही किया और अपने ही शहर में एक Private Company में job शुरू कर दी।

इधर मोनू चिंतन करने लगा कि अब वह बिज़नेस में सक्सेस हासिल करने के लिए क्या करे?

काफी चिंतन करने के बाद उसने एक और नया बिज़नेस करने की मन में ठान ली। बैंक से लोन लिया और तीसरी बार बिज़नेस शुरू कर दिया। उसकी मेहनत रंग ले आयी और धीरे धीरे उसका बिज़नेस अच्छा चलने लगा।

5 साल तक कठिन परिश्रम (Hard work) करने के बाद उसका Business पूरे शहर का सबसे बड़ा बिज़नेस बन गया। उसका सपना पूरा हो चुका था। अब वह एक बड़ा Businessman था। इधर सोनू अब भी वही छोटी जॉब कर रहा था।

अब यहाँ यह प्रश्न उठता है कि मोनू ने आखिर ऐसा क्या किया जिसकी वजह से वह एक सफल बिजनेसमैन बना?

असफलता का सामना तो मोनू को भी करना पड़ा था लेकिन मोनू में कुछ ऐसी खासियत थी या कहें तो मोनू में कुछ ऐसी Habits थीं जिसकी वजह से वह बड़ी सफलता (Big Success) प्राप्त कर सका जबकि सोनू असफल हो गया।

दोस्तों, आज मैं आपको बताऊंगा कि यदि आप असफल हो जाएं तो क्या करें? (What to do if you fail?)

मोनू ने क्या किया इसके लिए मैं आपको उसकी सोच (Thinking), उसकी कुछ आदतें (Habits) बताऊंगा ताकि आप भी उन्हें अपना सकें और आप भी सफलता की माला पहन सकें।

कृपया इन पॉइंट्स को बहुत ध्यान से पढ़ें और अपने जीवन में अपनाएं ताकि असफलता से सफलता की ओर बढ़ा जा सके–

1- असफलता को स्वीकार करें (Accept failure)

सफलता की राह (way to success) में असफलता का मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। सफलता का रास्ता असफलता की सीढ़ीओं से ही होकर जाता है। अतः विफलता से कभी नहीं घबराना चाहिए।

विफलता यदि मिली है तो उसे स्वीकार करें, उसका स्वागत करें। विफलता से हम बहुत कुछ ऐसा जान सकते हैं जो हमने सोचा भी न था। हम क्या गलती कर रहे थे, यह जान सकते हैं।

2- असफलता की जिम्मेदारी खुद लें (Take the responsibility of failure)

जब भी किसी को विफलता मिलती है तो वह उसकी जिम्मेदारी स्वयं न लेकर दूसरों को दोषी (Do not Blame others) बना देता है जो बिलकुल गलत तरीका है। अतः जब भी असफल हो जाएँ तो उसकी जिम्मेदारी (Responsibility) खुद लें।

जिम्मेदारी खुद लेने से आप किसी को दोष भी नहीं देंगे और खुद भी आखिर यह सोचेंगे कि आखिर मुझसे क्या गलती हो गयी कि मैं सफल न हो सका। आप चिंतन करेंगे जिसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।

3- अपनी असफलताओं से सीखें (Learn from your failures)

असफलता हमारी गलतियों का परिणाम होती है। असफलता से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। जब भी आप कभी किसी कार्य में विफल हो जाएँ तो यह सोचें कि आखिर हमने ऐसी क्या गलतियाँ की जिससे हमें विफलता का मुँह देखना पड़ा।

उन गलतियों को खोजें और उन्हें खोजने के बाद उनसे सीख लें। यह ठान लें कि एक बार जब आपसे कोई गलती हो गयी है तो वह दोबारा कभी न हो। (Do not repeat your mistakes)

4- रुको मत, लगातार बढ़ते रहो (Do not wait, keep growing)

जब भी कोई Failure का सामना करता है तो उस कार्य को ही छोड़ देता है, यह बहुत गलत है। विफलता कोई अंत नहीं है बल्कि वह तो केवल रास्ते में आने वाला Speed breaker है जिसके कारण आपकी स्पीड तो कम हो सकती है लेकिन आप रुक नहीं सकते।

असफल तो गए तो क्या हुआ, आपका कार्य एक वीर की तरह लगातार आगे बढ़ते जाना है जहाँ सफलता आपका इंतजार कर रही होगी।

5- नकारात्मकता को पास न आने दें (Remove negativity)

जब भी कोई इंसान विफल हो जाता है तो इस बात की possibility ज्यादा रहती है कि उसे negativity चारों तरफ से घेर लें। विफलता मिलने पर बहुत से लोगों का आत्मविश्वास डगमगा जाता है। कुछ लोगों का तो खुद पर से ही भरोसा उठ जाता है।

लेकिन आपको ऐसा कुछ भी नहीं होने देना है। Negativity को खुद से दूर रखना है, Self confidence बनाये रखना है और लगातार अपने कार्य में लगे रहना है। यकीन कीजिये आपको सफलता जरूर मिलेगी।

————-*******———— 

दोस्तों! यह Best Inspirational Article आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “Solutions After Failure” आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

9 thoughts on “असफल होने पर क्या करें? Solutions After Failure”

  1. जी हां, बिल्कुल सही अगर एक बच्चा गिरने के डर से खड़ा होने की कोशिश ही नहीं करेगा तो वह कभी दौड़ना ही नहीं सीख पाएगा। उसी तरह अगर हमें भी सफलता को हासिल करना है तो असफल होने का भय भी त्यागना होगा।

    Reply
  2. असफलता जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। इसका सामना करके हम कई गुना ज्यादा सफलता हासिल कर सकते है। इसके लिए हमे असफलता को स्वीकार न कर सफलता की ओर बढ़ना चाहिए।

    Reply
  3. बार बार असफल होने से आदमी का धन और धैर्य की कमी हो जाती है धैर्य की पूर्ति तो हम आत्मविश्वास से कर सकते हैं लेकिन धन की पूर्ति कहां से करें इसके उपरांत गलत कार्य करने लगता है जिससे कि धन हानि मानहानि कुछ भी हो सकता है उस समय आदमी क्या करें.
    मैं खुद इस समस्या से पीड़ित हूं. मैंने बिजनेस शुरू किया धन लगाया मन लगाया फिर भी असफलता मिली अब क्या करूं और काम बढ़ाने के लिए पैसा कहां से लेकर आओ अब तक बहुत सारा पैसा डूब चुका है उसकी रिकवरी कैसे होगी.

    Reply
    • Lalit ji, Vyakti ko jyadatar kisi kaam me asafalta tab milti hai jab uski koi sahi planning na ki ho ya koi “B” plan na rakha gaya ho……aap dherya na khoyen, jo is samay aapke paas hai usi ki sahi se planning karke positively aage badhe……..

      Reply
  4. असफलता के बाद निराश हो जाना स्वाभाविक है ,परन्तु जो निराश न होकर स्वयं में सुधर करते जाते हैं वो अन्तत: सफल होते हैं … सार्थक पोस्ट

    Reply
  5. अमूल जी, असफलता मिलने पर सामान्यतया इंसान निराश हो जाता हैं। उसके मन में हीन भावना पनपने लगती हैं। ऐसे में आपकी यह पोस्ट बहुत ही लाभकारी हैं।

    Reply

Leave a Comment