5 बहानें जो आपको असफल बना सकते हैं? | Stop Making Excuses

बहाने बनाना एक आम बात है। ज्यादातर लोगों को बचपन से ही बहाने बनाने की आदत (Stop Making Excuses) होती है। जब एक बच्चा स्कूल नहीं जाना चाहता है तो वह तरह-तरह के बहाने बनाने लगता है।

इसी उम्र से शुरू होती है बहाने बनाने की आदत (Habit) जिसको अगर सही समय पर नहीं छोड़ा जाता है तो ये व्यक्ति के जीवन (Life) की एक हिस्सा बन जाती है।

stop making excuses hindi
Stop Making Excuses

वास्तव में बहाना बनाना एक ऐसे जाल की तरह होता है जिसको यदि सही समय पर नहीं तोड़ा गया तो उम्र बढ़ने के साथ यह जाल लगातार आपको जकड़ता चला जायेगा और असफल बना देगा।

यही बहाने बनाने की आदत व्यक्ति के जीवन में सफलता (Success) और असफलता (Failure) का निर्णय करती है।

व्यक्ति के बनाये गए बहानों (Stop Making Excuses) और सफलता के बीच एक विपरीत सम्बंध होता है।

कोई भी व्यक्ति सफल है या असफल, इसका पता व्यक्ति द्वारा बनाये गए बहानों से पता लगाया जा सकता है।

जो व्यक्ति जितने ज्यादा बहाने बनाता है, वह सफलता से उतनी ही दूर होता चला जाता है और जो व्यक्ति जितने कम बहाने बनाता है, वह सफलता के उतने ही पास आता चला जाता है।

यहाँ एक बहुत महत्वपूर्ण बात (Important Subject) यह सामने आती है कि व्यक्ति बहाने बनाता ही क्यों है?

ऐसे क्या कारण हो सकते हैं कि व्यक्ति अपने जीवन में बहाने बनाना सीख जाता है?

यदि किसी बहाने बनाने वाले व्यक्ति की आदतों, कार्यों और उसके व्यवहार को ध्यान से देखा जाये तो बहुत सी बातें सामने आती हैं जो यह बताती हैं कि व्यक्ति बहाने क्यों बनाता है?

व्यक्ति बहाने क्यों बनाता है?

Why does a Person Make Excuses?

1- असफल होने पर अपनी इज्जत बचाने के लिए

जब भी व्यक्ति असफल हो जाता है तो अपनी इज्जत बचाने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाता है। वह लोगों को बताता है कि उसकी इस असफलता के लिए वह खुद जिम्मेदार (Responsible) नहीं है, वह दूसरे लोगों को अपनी असफलता के लिए दोष देता है।

2- अपनी कमियों को छुपाने लिए

बहुत से व्यक्ति अपनी कमियों को दूर नहीं करते बल्कि अपनी कमियों को छुपाने के लिए वह कई प्रकार के बहाने बनाते हैं। बहुत से लोग अपने दोषों को छुपाने के लिए अपने घर तथा ऑफिस में बहाने बनाते रहते हैं।

3- दूसरों की सहानुभूति पाने के लिए

अधिकतर लोग केवल सहानुभूति पाने के लिए अनेक बहाने बनाते हैं। उदहारण के लिए, बहुत से लोग घर में बीमार होने का बहाना बनाते हैं ताकि घर के लोग उनके लिए सहानुभूति रखें तथा उनकी सेवा करें।

4- झूठी सफलता पाने के लिए

कुछ लोग झूठी सफलता पाने के लिए अपने घर, ऑफिस और समाज में तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। कुछ लोग बहुत सारे बहाने बनाकर कुछ सफल भी हो जाते हैं लेकिन उनकी यह सफलता झूठी और अस्थाई होती है।

5- बहाने बनाने की आदत हो जाना

अब कुछ ऐसे लोगों भी हैं जो बहानें सिर्फ इसीलिए बनाते हैं क्योकि बहाने बनाने की उनकी आदत हो चुकी होती है। ऐसे लोग बिना किसी कारण के बहाने (Stop Making Excuses) बनाते रहते हैं और अपने आसपास के लोगों को अपनी इस आदत ही वजह से गुमराह करते रहते हैं।

यह सभी ऐसे कारण हैं जिस वजह से लोग बहाने बनाते हैं। बहुत से लोग बहाने बनाने में इतने माहिर होते हैं कि लोग इनकी बातों में आ जाते हैं।

यह बात सत्य है कि बहाने बनाने वाले लोग कभी सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं क्योकि वह अपनी सारी Energy नए-नए बहानों को खोजने में खर्च कर देते हैं।

5 बहानें जो आपको असफल बना सकते हैं

Stop Making Excuses

कुछ लोग इतने नए बहाने खोज कर लाते हैं कि लोगों को विश्वास करना ही पड़ता है। फिर भी, बहुत से बहाने ऐसे common होते हैं जिन्हे लोग बनाते रहते हैं। अब मैं आपको कुछ ऐसे बहानों के बारे में बताने जा रहा हूँ जो बहुत common हैं…….

1- “तबियत ठीक नहीं है” का बहाना बनाना

ज्यादातर लोग अपनी ख़राब सेहत (Bad health)का बहाना बनाते हैं और यह बात सही है कि ख़राब सेहत को लेकर अनेक बहाने बनाये जा सकते हैं।

लेकिन यह बात भी सही है कि 90% सेहत ख़राब होने के बहाने या तो झूठे होते हैं या फिर बहाने बनाते-बनाते व्यक्ति को ऐसा एहसास होने लग जाता है कि वह बीमार है जबकि वह व्यक्ति स्वस्थ होता है।

इससे बचने के लिए हमेशा यह सोचते रहना चाहिए कि आप एक स्वस्थ व्यक्ति हैं। इस तरीके से आधी से अधिक बीमारी तो खुद ही चली जाएँगी।

एक बहुत पुरानी बात मुझे याद आ रही है कि एक व्यक्ति अपने फटे हुए जूतों को लेकर बहुत परेशान था लेकिन जब उसने बिना पैरों वाले एक व्यक्ति को देखा तो उसे एहसास हो गया कि मैं बिना वजह परेशान हो रहा था।

इस व्यक्ति के तो पैर ही नहीं है जबकि मेरे पास पैर भी हैं और जूते भी हैं। अब वह God को धन्यवाद देने लगा और अपने कार्य में लग गया।

2- “मेरी उम्र इस कार्य के लिए नहीं है” का बहाना बनाना

बहुत से लोग अपनी उम्र (Age) कम या ज्यादा होने का बहाना बनाते हैं। “मेरी उम्र इस काम के लिए अभी बहुत कम है”, “मेरी उम्र अब इस काम के लिए ज्यादा हो गयी है।”

“उम्र ज्यादा होने की वजह से अब मैं इस काम के लिए योग्य नहीं हूँ “, “अभी बहुत उम्र पड़ी है यह काम करने के लिए, अभी से क्यों करें” आदि ऐसे बहाने हैं जो व्यक्ति को कोई भी काम नहीं करने देते।

इन सभी से बचना चाहिए। अच्छे कार्य किसी भी उम्र में किये जा सकते हैं। Creative Activity को करने की भी कोई उम्र निश्चित नहीं होती।

एक व्यक्ति के बारे में मैंने News Paper पढ़ा था जिसने 97 वर्ष की उम्र में पढ़ने-लिखने के बारे में सोचा और एक साल में ही (98 वर्ष) पढ़ना और लिखना जान गया।

अब उसने अपनी Autobiography लिखनी शुरू की और एक साल में उसे पूरा भी कर लिया और एक अच्छे Publisher से अपनी Book को Publish कराकर 99 वर्ष की उम्र में एक सफल लेखक के रूप में नाम कमाकर इस दुनिया से चला गया। इच्छा के आगे उम्र सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती। इसलिए बहानें बनाना छोड़ दो। (Stop Making Excuses)

3- “मेरा तो भाग्य ही ख़राब है” का बहाना बनाना

बहुत से लोग अपनी किस्मत (Fate) का बहाना बनाते रहते हैं। अपने भाग्य (Luck) को ख़राब बताने का बहाना वह व्यक्ति ज्यादा करते हैं जो कुछ काम नहीं करना चाहते हैं और हमेशा ख़राब किस्मत का रोना रोते रहते हैं।

कर्म में विश्वास करने वाले व्यक्ति कभी भी भाग्य के बारे में बात नहीं करते हैं क्योकि वह जानते हैं कि मेहनत और लगन (Work and perseverance) से किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है।

कर्म में विश्वास करने वाले व्यक्ति के मन में सफलता के लिए सकारात्मक विचार (Positive thinking) होते हैं। यह बात 100% सही है कि सच्ची सफलता भाग्य से नहीं बल्कि सही दिशा में की गयी मेहनत से मिलती है।

बिना मेहनत के मिली हुई संपत्ति या सफलता स्थाई नहीं रहती है।

4- “मेरा इस काम के लिए मन नहीं है” का बहाना बनाना

किसी अच्छे कार्य की इच्छा न होना भी एक बहाना है और इस बहाने का प्रयोग आजकल बहुत से लोग करते हैं। बहुत से लोग तो अपनी जिंदगी के सबसे जरुरी कार्यों के लिए भी मन न होने का बहाना बनाकर नहीं करते हैं।

ऐसे लोग असफल कहे जाते हैं और अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों को झेलते रहते हैं।

मन तो चंचल होता ही है। मन को तो अच्छे कार्यों में लगाया जाता है। आज सफल हो चुके लोगों से पूछिये कि क्या उनका मन मेहनत करने के लिए था।

उनका उत्तर होगा–नहीं था, फिर भी उन्होंने मेहनत की क्योकि उन्हें सफल होना था। सफल होने की प्रेरणा (Motivation) उन्हें हमेशा मेहनत करवाती रही और बाद में वह सफल कहलाये।

5- “इस कार्य में पैसा खर्च होगा” का बहाना बनाना

कुछ लोग पैसा नहीं होने या पैसा (Money) खर्च होने का बहाना बनाते हैं। पैसा होते हुए भी जरुरत के समय पैसा न खर्च करने का बहाना किसी भी व्यक्ति के लिए असफल बना सकता है। जरा सोचिये कि हम पैसा क्यों कमाते हैं?

सबसे अच्छा उत्तर होगा–जरुरत होने पर खर्च करने के लिए। पैसा एक ऐसा साधन है जिससे हम जरुरत की चीजें खरीद सकते हैं, जरुरत के कार्य कर सकते हैं।

सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह होता है कि जरुरत होने पर भी व्यक्ति पैसा न तो खुद पर खर्च करता है और न ही उससे दूसरे जरूरतमंदों की मदद करता है और पैसा न होने का बहाना बनाता है।

अतः पैसे का सही प्रयोग करना सीखें और पैसे को एक साधन बनाये न कि अपना उद्देश्य बनाये।

6- “मेरे पास इतनी बुद्धि नहीं है” का बहाना बनाना

बहुत से लोग अपनी बुद्धि (wisdom) कम होने का बहाना बनाकर काम से बचना चाहते हैं। यहाँ पर लोग गलती यह करते हैं कि अपनी बुद्धि को कम मानते हैं और दूसरों की बुद्धि को ज्यादा मानते हैं और इसी कारण बहाना बनाते हैं।

महत्वपूर्ण यह बात नहीं है कि आपके पास कितनी बुद्धि है, महत्वपूर्ण यह है कि आप अपनी बुद्धि का कैसे और कितना प्रयोग करते हैं।

एक Positive minded person अपनी बुद्धि का प्रयोग सफलता पाने में करता है और सफल भी होता है जबकि एक Negative minded person अपनी बुद्धि का प्रयोग बहाने बनाने में अधिक करता है और असफल रहता है।

यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए की कभी भी अपनी बुद्धि को किसी से कम न समझे और इसका प्रयोग सकारात्मक तरीके से करें तो सफलता तो खुद ही आपका पता पूछते हुए आपके पास पहुंच जाएगी।

दोस्तों ! यहाँ मेरा उद्देश्य केवल इतना है कि यदि आप भी बहाने बनाते हैं तो कृपया अपनी इस आदत को छोड़ दें (Stop Making Excuses) और अपने आसपास के लोगों की भी इस बारे में सहायता करें।

यदि कोई असफल व्यक्ति अपने बहानों को जितना कम करता जायेगा, उतना ही वह सफलता के पास आता चला जायेगा। अतः बहानों के जाल को तोड़ दीजिये और सफलता की ओर कदम बढाइये।

यदि आप बहाने बनाना छोड़ना चाहते हैं या फिर इस बारे में जानना चाहते हैं कि बहानें बनाना कैसे छोड़ें? तो आप यह सेल्फ हेल्प बुक (No Excuses in Hindi) पढ़ सकते हैं-

The Power Of Self Discipline

————-*******————

दोस्तों! यह आर्टिकल 5 Excuses that can Make You a Failure In Hindi आपको कैसा लगा? यदि यह Stop Making Excuses in Hindi से रिलेटेड आर्टिकल आपको अच्छा लगा तो आप इस लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें।

हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

6 thoughts on “5 बहानें जो आपको असफल बना सकते हैं? | Stop Making Excuses”

  1. Ha sir jo bate aapne batayi h wo sahi hai but sir ise life me follow to kar lenge but kuchh problems jaise ki stydy karte time kitna bhi motivte khud ko kar lete h phir bhi jab study karne baithte h to kayi tarah tarah ki bate mind ko disturb karti h sir plz is par bhi kuchh likhiyega aapka bahut bahut dhanyavaad jo aap itni achhi axhhi motivated bate likhte hai

    Reply
  2. Thank u sir” ye apka topic padh kar mujhe bhut khushi huyi aur apne failer hone ka pta LAGA . ab me ye jan gya hun ki kya karan the…. to ab se main apni life me bhane nahi aur Jo success k raste har din milte hai, usi ko follow krunga na ki bhaaane . mujhe lagta hai ki mujhe apko apna guru manna chahiye kyuki mene ek baat sikhi hai ki jo tumhe sahi raste bataye usi ko hi apna guru manna chahiye. aapke liye me bhagwan se ye duaa krta hun ki apki life me hamesha success ki raste chale aur apko khushiya hi mile . thank u sir…
    sir kya YouTube par bhi apka change hai . plz sir hai toh bta dijiye . thank u sir ..
    pure dil se keh RHA hun.
    aur me apki mehnaT se bhut khush hu. thank u sir……..⭐⭐⭐⭐⭐⭐⭐

    Reply

Leave a Comment