जीवन में संतुलन कैसे बनायें? Balance In Life

आपने एक खेल जरूर देखा होगा जिसमे एक व्यक्ति रस्सी पर चलता है और चलते समय अपना Balance बनाये रखता है ताकि वह गिरे नहीं। Balance बनाने के लिए वह अपने हाथ में एक लम्बा डंडा ले लेता है। यह डंडा उसे रस्सी पर चलते समय बैलेन्स बनाये रखने में बहुत मदद करता है।

सोचो दोस्तों, अगर उस व्यक्ति के पास वह डंडा नहीं हो तो क्या वह रस्सी पर चलते समय अपना बैलेन्स बना पायेगा?

balance in life hindi
Balance In Life

नहीं! वह बैलेन्स नहीं बना पायेगा और गिर जायेगा।

हम सभी को एक जीवन (Life) मिला है जो इसी रस्सी की तरह ही है जिस पर हमें चलना है। जो व्यक्ति इस पर बैलेन्स बना कर चलता है वह अपने लक्ष्य (Goal) को प्राप्त कर लेता है और जो इस पर बैलेन्स नहीं बना पाता, वह गिर जाता है और असफल (Failure) हो जाता है।

यदि हम इस खेल को देखें तो खेल खेलने वाला एक डंडे की सहायता से बैलेन्स बनाता है। यानि हमें भी जीवन में बैलेन्स (Balance in Life) बनाये रखने के लिए एक टूल की जरुरत होगी। इस टूल के बारे में मैं आपको कुछ देर बाद बताऊंगा।

वैसे जीवन में हम सभी लोग सब कुछ अच्छा चाहते हैं। हम चाहते हैं कि सब कुछ बैलेन्स रहे। बहुत से लोग ऐसा कर भी पाते हैं और वह जीवन की हर लड़ाई को जीत लेते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं कर पाते और उन्हें हार का सामना करना पड़ता है।

जीवन में सभी लोग सफलता (Success) प्राप्त करना चाहते हैं। सभी लोग बहुत सा पैसा (Money) चाहते हैं। सभी लोग अच्छे रिलेशनशिप (Good Relationship) चाहते हैं। साथ ही सभी लोग अच्छा और बेहतर स्वास्थ्य (Healthy Life) के मालिक बनना चाहते हैं।

सभी लोग इन सभी को पाने का पूरा प्रयास भी करते हैं लेकिन इन सभी में बैलेन्स न बना पाने के कारण लोग कई चीजों को गवां देते हैं और खुद को असफल महसूस करते हैं।

कोई बहुत पैसा कमा लेता है लेकिन अपना स्वास्थ्य (Health) खो देता है तो कोई अच्छी रिलेशनशिप बना लेता है लेकिन पैसा नहीं कमा पाता। लोगों को मीठा बहुत पसंद होता है लेकिन क्या आपने सोचा है कि यदि किसी चीज में मीठे का संतुलन बिगड़ जाये तो वह चीज आपको बेकार लगती है।

इसलिए कहा जाता है कि बहुत ज्यादा मीठा जहर बन जाता है तो दूसरी ओर बहुत ज्यादा खट्टा भी जहर बन जाता है।

जीवन में सुख हो या दुःख, अमीरी हो या गरीबी या चाहें दुश्मनी हो या अच्छे रिलेशनशिप, सभी में Balance बनाना बहुत जरुरी होता है। वैसे आजकल Work Life Balance को बनाना सबसे जरुरी हो गया है।

दोस्तों, अब मैं आपको बताता हूँ कि आपको इस जीवन रुपी रस्सी पर चलने और लाइफ बैलेन्स (Balance in Life) बनाने के लिए जिस टूल की जरुरत होगी वह आपके पास आपके जन्म से ही है उसका नाम है– आपका दिमाग Mind)।

अब आप कहेंगे कि यह तो सभी के पास होता है तो हर कोई अपने जीवन में बैलेन्स (Balance in Life) क्यों नहीं बना पाता?

माइंड, यह होता तो सभी के पास है लेकिन बहुत कम लोग ही इसका सही से इस्तेमाल कर पाते हैं। आप इस लेख को यदि पूरा पढ़ेंगे तो निश्चित रूप से अपने माइंड का इस्तेमाल जीवन में बैलेन्स बनाने के लिए सही से कर पाएंगे।

आइये जानते हैं कि जीवन में संतुलन (Balance in Life) बनाये रखने के लिए आपको अपने माइंड की मदद से क्या क्या करना चाहिए।

जीवन में संतुलन बनाने के तरीके
How To Balance In Life

कृपया आगे दिए गए तरीकों को ध्यान से पढ़िए और अपने जीवन में संतुलन (Balance in Life) बनाकर साधारण जीवन को एक सफल जीवन में बदल दीजिये–

1- सबसे पहले आप उन चीजों की एक लिस्ट बना लीजिये जिनमे आप Balance बनाना चाहते हैं। इस लिस्ट में आप अपनी Family Life, Professional Life, Health Life, Money, Office Work, Personal Life आदि को रख सकते हैं।

2- इसके बाद आप अपने Daily Routine में अपनी सभी जरुरी चीजों को जगह दीजिये। सभी के लिए अपनी जरुरत के हिसाब से Time Fix कीजिये।

3- Family Life और Professional Life में Balance बनाने के लिए आप कभी दोनों को एक साथ मत जोड़िये। शाम को अपने ऑफिस से आने के बाद Office work को भूल जाइये और अपने घर पर समय दीजिये। इसके लिए आप टाइम फिक्स कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप शाम का 7 pm से 10 pm का टाइम अपनी Family के लिए फिक्स कर दीजिये। इस समय बाकी कामों को avoid कीजिये।

4- Family Life में Balance बनाने के लिए आप रोज कुछ समय फैमिली को देने के अलावा weekend पर अपनी family के साथ कहीं घूमने जरूर जाएँ। आप वीकेंड में रात के खाने को किसी रेस्टोरेंट में लेने जा सकते हैं, shopping पर जा सकते हैं या किसी पिकनिक पर जा सकते हैं।

5- Professional Life में Balance बनाने के लिए आपको अपने Office time या Professional time में केवल office के काम के बारे में ही सोचना चाहिए। इस समय आप फैमिली को भूल जाएँ ताकि office work में अपना माइंड पूरी तरह लगा सकें।Work life balance को सही करना बहुत जरुरी है।

6- बहुत से लोग Office time में अपनी family के बारे में और शाम को घर जाकर अपने ऑफिस के काम के बारे में सोचते रहते हैं। ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। आप जहाँ हो वही पर अपना माइंड लगाना चाहिए।

7- आपको कुछ भी करना हो तो आप सही से तभी कर सकते हैं जब आपके पास एक Healthy Body हो। अपनी बॉडी को स्वस्थ बनाने के लिए आपको Yoga या Exercise के लिए प्रत्येक दिन कुछ समय जरूर निकलना चाहिए।

8- Health Life में Balance बनाने के लिए आपको रोज सुबह का कुछ समय (Morning Time) निकालना चाहिए। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए और Yoga या exercise के लिए कम से कम 30 मिनट जरूर देने चाहिए। साथ ही आप अपने आहार (Food) पर भी ध्यान रखें। खाना खाने का टाइम आपका फिक्स होना चाहिए।

9- आपका जीवन सही और संतुलन (Balance in Life) से चलता रहे, इसके लिए आपको अपनी Earning में से कुछ पैसा Saving में जरूर लगाना चाहिए। आपको अपनी Earning का कम से कम 10% हर महीने Save जरूर करना चाहिए। इस तरह जब आपको जरुरत होगी तो आपके पास पैसा होगा वरना जरुरत होने पर पैसा न होने पर सब कुछ असंतुलित (Unbalance) हो जाता है।

10- Life में Balance बनाने के लिए आपको समय की जरुरत होती है। और समय आपको तभी मिलेगा जब आप समय को बर्बाद नहीं करोगे। आपका Time Waste न हो, इसके लिए आप रोज शाम को एक डायरी में दिन भर में किये उन कार्यों के बारे में लिखिए जो बिलकुल भी जरुरी नहीं थे।

11- आप रोज अपने उन कार्यों के बारे में लिखिए जिनमे आपका टाइम ख़राब होता है। और उसकी जगह उन कामों को दीजिये जो जरुरी हैं। कुछ ही दिनों में आप पाएंगे कि आप अपने हर जरुरी कार्य के लिए समय दे पा रहे हैं।

12- अब सबसे जरुरी लाइफ के बारे में बात करते हैं, वह है आपकी Personal Life . आपको रोज कुछ समय अपने लिए भी देना चाहिए। आपके लिए क्या जरुरी है, क्या सही है, आपका मन और आपका शरीर कितना संतुलन (Mind and Body Balance) में है, सुबह yoga के लिए कितना समय देना है, शाम को थकने पर क्या करना है ताकि रिलैक्स मिले। इन सभी चीजों के बारे में सोच कर आपको इनके लिए समय जरूर देना चाहिए।

————-*******———— 

दोस्तों! यह Work Life Balance Tips In Hindi आपको कैसे लगे? यदि यह Hindi Article on “Balance In Life, Work, Relationship And Profession” आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

9 thoughts on “जीवन में संतुलन कैसे बनायें? Balance In Life”

  1. जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए बहुत सार्थक सुझाव दिए आपने , इस लेख के लिए शुक्रिया

    Reply
  2. जीवन में संतुलन बनाने के लिए बहुत बढ़िया बताया आपने।

    Reply

Leave a Comment