40 प्लस फॉर्मूला से सफलता कैसे प्राप्त करें?

हम सभी को अपनी जीविका (livelihood) चलाने के लिए कोई न कोई कार्य (Work) करना ही होता है। अपनी जीविका चलाने के लिए कोई Job करता है तो कोई Business, कोई Self Employed है तो कोई Investor है।

जीविका चलाने का चाहें कोई भी तरीका हो, हमें सभी तरीकों के लिए समय देना होता है, सभी के लिए कार्य करना होता है।

40 plus formula hindi
40 Plus Formula

आप भी कोई न कोई कार्य जरूर करते होंगे। साथ ही उस कार्य के लिए आप टाइम भी देते होंगे।

क्या आप बता सकते हैं कि आप एक सप्ताह में कितने घंटे कार्य करते हैं??? जरा अभी कैलकुलेट तो कीजिये। अभी कीजिये।

अब यदि कैलकुलेट करने के बाद आप यदि पूरे सप्ताह में 40 घंटे से कम कार्य करते हैं तो समझ लीजिए आप अपने जीवन में पीछे की ओर जा रहे हैं।

ऐसा इसीलिए है क्योंकि दुनिया में करोड़ों लोग आपसे ज्यादा काम करते हैं और आपसे ज्यादा अच्छे Results भी प्राप्त करते हैं। इस तरह आप उनसे बहुत पीछे हो जाते हैं।

मेरी जानकारी में राकेश नाम का एक व्यक्ति है जिसकी Medical की शॉप है। वह दिन में देर से अपनी शॉप खोलता है और शाम को बहुत जल्दी बंद कर देता है। साथ ही वह सप्ताह में 2 से 3 दिन शॉप खोलता ही नहीं है।

कुल मिलाकर वह अपने इस काम को करने में सप्ताह में 40 घंटों से बहुत कम समय देता है। इसका परिणाम यह है कि वह अपने शहर के अन्य Medical Shop से Competition में बहुत पीछे हो चुका है। इससे भी बड़ी बात यह है कि एक अच्छी शॉप होने के बाद भी वह अपने घर के खर्चे भी सही से नहीं चला पाता।

अब यदि आप सप्ताह में 40 घंटे या इससे थोड़ा कम या थोड़ा ज्यादा समय अपने कार्य को देते हैं समझ लीजिये कि आप उतना समय अपने कार्य को दे रहे हैं जो एक Normal Person को अपने कार्य में देना चाहिए।

आपके एक सप्ताह में 40 घंटे का समय देने से मतलब है कि आप केवल उतना ही कार्य कर रहे हैं जितना आपकी जीविका चलाने के लिए जरुरी है।

एक साधारण व्यक्ति को जितना समय एक सप्ताह में देना चाहिए, आप उतना समय अपने कार्य को दे रहे हैं। इस तरह आपका जीवन भी साधारण तरीके से ही चलेगा।

अब यदि आपको Success की ओर आगे बढ़ना है तो इसके लिए आपको 40 Plus Rule अर्थात Forty Plus formula को जानना चाहिए।

40 Plus Formula क्या है?

यदि आप एक सप्ताह में अपने कार्यों को 40 घंटे से अधिक समय देते हैं तो इसका मतलब है कि आप 40 Plus formula के हिसाब से कार्य कर रहे हैं और सक्सेस की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।

सप्ताह में 40 घंटे से जितना अधिक समय आप अपने कार्यों को देते देंगे उतनी ही तेजी से आप सफलता की ओर बढ़ते जायेंगे।

उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति एक हफ्ते में 55 घंटे कार्य करता है तो इसका मतलब है कि वह किसी भी Normal Person से 15 घंटे ज्यादा काम कर रहा है। यही 15 घंटे का Extra Work उस व्यक्ति को Success की तरफ लेकर जा रहा है।

सफलता पाने के लिए अब आपको करना क्या है?

यदि आप अपने जीवन में सफलता (Success in life) प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको 40 Plus Formula का पालन करना चाहिए। एक डायरी और पेन लीजिये और हिसाब लगाइये कि आप सप्ताह में कितनी देर अपने कार्यों को देते हैं।

यदि यह 40 Plus Rule के अनुसार नहीं है तो तुरंत मन में ठान लीजिये कि आज से ही 40 Plus Formula को follow करना है। आप 40 घंटे से जितना अधिक समय अपने कार्य (लक्ष्य) को देंगे उतनी ही तेजी से आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जायेंगे।

आइये आज से ही 40 Plus Formula को अपनी लाइफ में शुरू करें।

Extra Time (40 Plus Formula) में आप किस तरह से कार्य करें?

40 Plus Formula के अनुसार कार्य करते समय आप 40 घंटे से ज्यादा जितना भी समय अपने लक्ष्य या Goal को देंगे, वह इस तरह से उपयोग करें–

1- 40 Plus Rule का यह मतलब नहीं है कि आप 40 घंटे से अधिक कोई भी कार्य करें। आपको कार्य तो करने होंगे लेकिन बेकार और फालतू के ऐसे कार्यों से बचना होगा जो आपको busy तो रख रहे हैं लेकिन उनका रिजल्ट कुछ भी पॉजिटिव न हो।

2- Extra Time में भी आप केवल अपने Target पर Focus कीजिये या अपने उस कार्य पर फोकस कीजिये जिसके सहारे आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं।

3- अपना एक टारगेट फिक्स कीजिए और उसी के अनुसार 40 Plus Formula को follow कीजिये। यकीन मानिये ऐसा लगातार करते रहने से आप अपने सामने अपनी मनपसंद सफलता को खड़ा पाएंगे।

बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, मुकेश अम्बानी, विराट कोहली आदि के नाम आपने जरूर सुने होंगे। यह सभी लोग 40 Plus Formula का लगातार पालन करते हैं और परिणाम यह है कि यह सभी आज सबसे अधिक सफल लोगों में गिने जाते हैं।

दुनिया का प्रत्येक सफल इंसान 40 Plus Formula को follow करता ही करता है। बहुत से Successful Person 70 घंटे, 80 घंटे, यहाँ तक कि 85 घंटे भी एक सप्ताह में अपने कार्य को देते हैं।

यदि आप भी इनके जैसा बनना चाहते हैं तो इस  40 Plus Formula को आज और अभी से फॉलो करना शुरू कर दीजिये और अपनी लाइफ को सफलता की ओर ले जाइये।

 ————-*******———— 

दोस्तों! यह Best Self Development Article आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “40 plus formula for successful work & career” आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

7 thoughts on “40 प्लस फॉर्मूला से सफलता कैसे प्राप्त करें?”

  1. अपने काम की गड़ना करने का बहुत अच्छा फार्मूला बताया आपने

    Reply
  2. काम करने का ये बहुत ही अच्छा फॉर्मूला बताया हैं आपने।

    Reply

Leave a Comment